{"_id":"38-196152","slug":"Kanpur-196152-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेत्री से दुष्कर्म की जांच सीओ को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेत्री से दुष्कर्म की जांच सीओ को
Kanpur
Updated Thu, 04 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। हरबंश मोहाल की बसपा नेत्री से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग कर यौन शोषण की जांच आईजी आशुतोष पांडेय ने सीओ कलक्टरगंज को सौंप दी है। बुधवार की दोपहर बसपा नेत्री फिर गुहार लगाने आईजी दफ्तर पहुंची थीं। इनका आरोप है कि खुद को सपा नेता कहने वाले के खिलाफ हरबंश मोहाल पुलिस एफआईआर नहीं लिख रही है। इधर, थानाध्यक्ष श्रवण कुमार यादव का कहना है कि तहरीर मेरे पास है। छानबीन चल रही है। सीओ ने छानबीन के लिए बुलाया है। एक-दो दिन में रिपोर्ट भी दर्ज हो जाएगी।
विज्ञापन