{"_id":"38-184545","slug":"Kanpur-184545-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल भाग गया मुख्य शूटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल भाग गया मुख्य शूटर
Kanpur
Updated Thu, 05 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। गोविंदनगर में प्रापर्टी डीलर प्रशांत गुप्ता उर्फ गुड्डू की हत्या के मुख्य शूटर अमित जायसवाल की लोकेशन नेपाल में मिली है। अमित पकड़े गए शूटर अभिनव का चचेरा भाई है। अमित का भाई भी अपराध से नाता रखता है। अमित पर जहां 28 मामले दर्ज हैं। वहीं उसके भाई पर 18 एफआईआर दर्ज हैं। इनमें अधिकतर मामले लूट, हत्या जैसे संगीन अपराधों के हैं। सूत्रों के मुताबिक अमित जायसवाल पहले पूर्वांचल के एक राजनैतिक दल से जुड़े सफेदपोश के गैंग का शूटर था। सफेदपोश की हत्या के बाद वह मु्न्ना बजरंगी गैंग से जुड़ गया है। प्रशांत की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल सफेदपोश के ही एक दूसरे शूटर से 70 हजार रुपये में खरीदी गई थी।
गोविंद नगर के निरंकारी चौराहे के पास प्रापर्टी डीलर प्रशांत गुप्ता की 26 मई को 9 एमएम पिस्टलों से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस प्रशांत के बिजनेस पार्टनर राजकुमार अग्रवाल उर्फ राजू गर्ग, उसके चालक संजय तिवारी, संतोष कुरील और बनारस के शूटर अमित जायसवाल को जेल भेज चुकी है। पांचवें हत्यारोपी शूटर अमित जायसवाल की लोकेशन नेपाल में मिली है। अभिनव के पास से 9 एमएम की एक पिस्टल बरामद हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि अमित के पकड़े जाने में दूसरी पिस्टल के बारे में जानकारी हो सकेगी। अभिनव से पूछताछ में पचा चला कि शूटर अमित के पिता पीडब्लूडी के रिटायर्ड अधिशाषी अभियंता हैं। उसका सिगरा वाराणसी में आलीशान मकान है। अभिनव और अमित चचेरे भाई हैं। अमित का भाई भी अपराध की दुनिया से जुड़ा है। वह स्मैक का लती है और नशा एवं अय्याशी के लिए लूट और भाड़े पर हत्या करने से भी गुरेज नहीं करता है। अमित, अभिनव और संजय दिखावे के लिए ड्राइवरी करते हैं ताकि उन पर कोई शक न करे। अभिनव ने पुलिस को बताया कि अमित पहले एक राजनैतिक दल से जुड़े सफेदपोश के लिए काम करता था। अब मुन्ना बजरंगी गैंग से जुड़ गया है। प्रशांत की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल सफेदपोश गैंग से जुड़े एक शख्स से 70 हजार रुपये में खरीदी गई थी। पिस्टल खरीदने के लिए राजू ने पहले 40 हजार रुपये संजय के माध्यम से उसे भिजवाए थे। 10 हजार रुपये पेशगी के तौर पर दिए थे। 30 हजार और दिए थे जो दूसरे काम में खर्च हो गए थे। राजू ने फिर रुपया दिया तब पिस्टल खरीदी गई थी।