{"_id":"38-184428","slug":"Kanpur-184428-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम एलए के साथ बैठक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम एलए के साथ बैठक आज
Kanpur
Updated Wed, 04 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। 1984 में हुए सिख दंगों के पीड़ितों को मुआवजा न मिलने के मामले में बुधवार को गुरुद्वारा भाई बन्नो सहिब जीटी रोड के पदाधिकारियों की एडीएम एलए के साथ बैठक होगी। इधर, कमिश्नर मो. इफ्तिखारुद्दीन ने एडीएम एलए से सभी लंबित मामले जून के आखिर तक निस्तारित करने को कहा है। साथ ही 15 जून को इस मामले में दोबारा बैठक भी बुलाई है।
कानपुर में 1984 के दंगों के दौरान लूट, आगजनी व हत्या से संबंधित 2981 एफआईआर दर्ज कराई गईं। दंगे में 126 लोगों को जाने गई थीं। 3000 परिवार प्रभावित हुए थे। इसमें से अभी तक मात्र एक हजार परिवारों को अर्द्धनिस्तारित सहायता मिली है। इनमें 583 मामलों में लोगों की फाइलों को सिर्फ इसलिए बंद कर दिया गया क्योंकि उन्हें दंगों के दौरान लगाए गए कैंपों में दो-चार हजार रुपये बतौर सहायता राशि दी चुकी थी।
गुरुद्वारा भाई बन्नो साहब जीटी रोड के अध्यक्ष मोहकम सिंह जी ने बताया कि दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने पीड़ितोें को मुआवजा दिलाने को प्रयासरत है। इसी कड़ी में उन्होंने विधवाओं को विधवा पेंशन शुरू की है। वहीं कमिश्नर के साथ अच्छी बैठक हुई है। उनके प्रयास से लगता है कि दंगा पीड़ितों को सहायता मिलेगी। इसी कड़ी में बुधवार को एडीएम एल के साथ बैठक है।