{"_id":"38-156069","slug":"Kanpur-156069-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुट वियर की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुट वियर की दुकान में लगी आग
Kanpur
Updated Tue, 22 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पीरोड में एवन फुट वियर में सोमवार की दोपहर आग लग गई। लपटें और धुआं देख दुकानदार और ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग दुकान से बाहर निकल भागे। दुकानदार ने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिली तो फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। फजलगंज फायर स्टेशन की तीन दमकलें पहुंची और एक घंटे में आग बुझा ली। दुकान मालिक शेर खां के मुताबिक शार्ट सर्किट से लगी आग से दो लाख रुपये के माल बर्बाद हुआ है। इधर फायर अफसरों का कहना है कि जांच के बाद आग की वजह और नुकसान के बारे में पता चल सकेगा।