फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   थ्री नाट थ्री हो गई फ्री, आई इंसास

थ्री नाट थ्री हो गई फ्री, आई इंसास

Tue, 22 Oct 2013 05:40 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Tue, 22 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। जिले की पुलिस को अत्याधुनिक आटोमेटिक इंसास रायफल से लैस कर दिया गया है। उन्हें अंग्रेजों के जमाने की थ्री नाट थ्री रायफलों (मस्कट) की जगह यह आधुनिक रायफलें दी गई हैं। शहर के थानों को ऐसी करीब 800 रायफलें दी गई हैं। पुलिस लाइन में आर्मोरर थाने के एक-एक कांस्टेबल को इंसास की खासियत, उसे खोलने-बंद करने के तरीके, लोडिंग-अनलोडिंग और फायरिंग के बारे में ट्रेनिंग दे रहे हैं।
विज्ञापन

अभी तक कांस्टेबलों के पास अंग्रेजों के जमाने की मस्कट थी। यह रायफल पांच से छह किलो वजनी होती है। इसकी मैगजीन में एक साथ 10 कारतूस लोड होते हैं। फायरिंग के दौरान इसे बार-बार लोड करना पड़ता है। वजनी, अधिक लंबी और पुरानी होने के कारण पुलिसकर्मियों को अक्सर इस रायफल से धोखा खाना पड़ता है। कई सालों से इन रायफलों की शिकायतें आ रही थीं। अब एसएसपी यशस्वी यादव की पहल पर पुलिस मुख्यालय ने पर्याप्त मात्रा में इंसास शहर पुलिस को मुहैया करा दी हैं। अब पिकेट और गश्त के दौरान कांस्टेबल इंसास लेकर चलेंगे। पूर्वी, पश्चिमी और ग्रामीण क्षेत्र के थानों को कांस्टेबलों की संख्या के मुताबिक यह रायफलें दी गई हैं। गोविंद नगर थाने को 40, कल्याणपुर को 35, कोतवाली को 30, फजलगंज को 40, रायपुरवा को 40 इंसास दी गई हैं। शिवराजपुर, सचेंडी, पनकी, शिवली सहित ग्रामीण क्षेत्र के कई थानों को भी यह आटोमेटिक शस्त्र दिए गए हैं। आटोमेटिक इंसास रायफल प्रशिक्षित कांस्टेबल को ही दी जा रही हैं। अप्रशिक्षित पुलिस कर्मियों को इस शस्त्र को न दिए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुरानी मस्कट अब केवल होमगार्डों को ड्यूटी केदौरान दी जाएगी।
विज्ञापन


इंसास की खासियत
सेमी आटोमेटिक रायफल है। वजन करीब चार किलो है। लंबाई भी कम है। मैगजीन में 20 कारतूस लगते हैं। सिंगल और आटोमेटिक फायर होता है। एक बार लोड करने पर लगातार तीन फायर होते हैं। फिर ट्रिगर रिलीज करने के बाद दुबारा लोडिंग करनी पड़ती है। बनावट भी अच्छी है। बट फाइबर की है। इन खूबियों के चलते कांस्टेबल इंसास लेकर चलना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर पुलिस से मस्कट को बाहर कर दिया गया है। सभी थानों को इंसास दे दी गई हैं। पुलिसकर्मियों को इंसास के बारे में प्रशिक्षित भी किया गया है। अब पिकेट और गश्त के दौरान पुलिसकर्मी इंसास के साथ अपराधियों से मुकाबला करेंगे।
-यशस्वी यादव, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed