फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   एक अंगदान बचाएगा 8 की जान

एक अंगदान बचाएगा 8 की जान

Thu, 03 Oct 2013 05:39 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Thu, 03 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर प्रगति मंच, संकल्प फाउंडेशन सोसाइटी और किमाया इंटरटेनमेंट ने बुधवार को अंगदान के लिए रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया। इस शिविर में 85 लोगों ने अंगदान का संकल्पपत्र भरा। इनमें से 40 लोगों ने कार्निया (नेत्रदान) दान करने की शपथ ली, जबकि 45 अन्य लोगों ने किडनी, हार्ट, लंग्स, लीवर और पैंक्रियाज दान करने के लिए शपथपत्र भरा।
विज्ञापन

शिवाजी भवन, शिवाजी नगर में लगे कैंप का उद्घाटन मजिस्ट्रेट गगन भारती और डिप्टी सीएमओ डॉ. एके सिंह ने किया। कैंप आयोजित कराने वाले गणेश तिवारी ने सर्वप्रथम नेत्रदान का संकल्प लेकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उधर नर्सिंगहोम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. निखिल गुप्ता ने बताया कि दुर्घटना में मरे लोगों के अंगदान को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इससे कई मरीजों को नया जीवनदान मिल सकता है। कार्यक्रम का संचालक कर रहीं रेडियो जॉकी रंजना यादव ने बताया कि एक अंगदानी कम से कम 8 लोगों को नई जिंदगी दे सकता है। इस दौरान पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें सोनाली श्रीवास्तव, नित्या अवस्थी को प्रथम, शुभम और संस्कार को द्वितीय तथा सपना को तृतीय स्थान मिला। सीएसजेएमयू के स्टूडेंट्स ने नाटक का मंचन करके लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर संकल्प मेहता, प्रबल दुबे, कृति बाजपेई, प्रियंका सिंह, बृजेंद्र सिंह, सुहानी, राम नाथ सिंह यादव, संजीव शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed