{"_id":"38-152055","slug":"Kanpur-152055-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"227 यूनिट रक्तदान, 28 नेत्रदान संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
227 यूनिट रक्तदान, 28 नेत्रदान संकल्प
Kanpur
Updated Wed, 25 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। श्रीश्याम जी सखा मंडल के स्वैच्छिक रक्तदान मेले में रविवार को 227 यूनिट रक्तदान हुआ। दर्द से परेशान 80 लोगों की नि:शुल्क फिजियोथिरैपी भी की गई। 28 रक्तदाताओं ने नेत्रदान का संकल्प लिया।
श्रीश्याम जी सखा मंडल द्वारा पेशेंट हेल्थ केयर सोसाइटी के सहयोग से खत्री धर्मशाला, बिरहाना रोड में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान मेले का शुभारंभ सुबह वाणिज्य कर सलाहकार समिति के चेयरमैन सुरेंद्र मोहन अग्रवाल ने किया। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक की टीम में शामिल डॉ. जय सिंह पटेल, विवेक दीक्षित, एलआर राजपूत, शालिनी तोमर, आशुतोष, विमलेश आदि और उर्सला ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. एससी वर्मा, बीआर कनौजिया, अजय मिश्रा, प्रीती वाजपेयी, बृजेश, दीपक ने स्वैच्छिक रक्तदानियों से रक्तदान कराया। शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह देखकर खत्री धर्मशाला में ठहरे मुजफ्फरनगर के यात्री संजय सारस्वत भी ब्लड डोनेट करने आ गए। शाम पांच बजे तक मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक ने 137 यूनिट और उर्सला ब्लड बैंक की टीम ने 90 यूनिट रक्त प्राप्त किया। रक्तदान करने वालों में रमेश वैश्य सिंहवानी, दो दंपति भी शामिल रहे। सभी रक्तदानियों को मेले में ही फोटोयुक्त प्रशस्त्रिपत्र दिया गया।
श्री श्याम जी सखा मंडल के इस छठे शिविर में कैप्टन डॉ. केबी मिश्रा ने लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। फिजियोथिरेपिस्ट डॉ. एसडी सिंह परिहार ने अपनी पांच सदस्यीय टीम के साथ 80 लोगों की फिजियोथिरैपी की। युग दधीचि देहदान अभियान के प्रमुख मनोज सेंगर की तरफ से नेत्रदान संकल्प शिविर लगाया गया। इस शिविर में 28 लोगों ने नेत्रदान का संकल्प लिया। नीलिमा कटियार ने मंडल के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। शिविर के संयोजक मयंक जालान, श्री श्याम जी सखा मंडल के अध्यक्ष धीरज कनोडिया, श्याम जी सखा मंडल के संरक्षक बाबूलाल सारडा, आशीष निर्मल, अंकित अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
42 वीं बार रक्तदान किया
स्वैच्छिक रक्तदान मेले में पेशेंट हेल्थ केयर सोसाइटी के प्रधानमंत्री एवं श्याम जी सखा मंडल के संरक्षक बाबूलाल सारडा ने 42 वीं बार रक्तदान किया। 46 वर्षीय बाबूलाल ने बताया कि उनका लक्ष्य 108 बार रक्तदान करना है। उन्होंने मरीजों के परिजनों के आह्वान किया कि जरूरत पड़ने पर वे पहले परिवार वालों से फिर रिश्तेदारों से ब्लड मांगे। जब न मिल पाए या वे दे चुके हों तो संस्था से संपर्क करें।
बेटे को फेस बुक के माध्यम से इस शिविर की जानकारी हुई थी। उसी ने मुझे कई बार फोन करके रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। मैं रक्तदान करने से पहले बहुत डर रही थी, पर रक्तदान करने पर बहुत अच्छा लग रहा है। मेरे पति एलपी सिंह ने भी इसी कैंप में रक्तदान किया, वे पहले भी रक्तदान कर चुके हैं।
मंजू सिंह, रक्तदाता
रक्तदान के प्रति लगातार चल रहे जागरूकता अभियान से प्रेरित होकर मैने रक्तदान करने का संकल्प लिया। पहले लगता था कि कैसे रक्तदान होगा? कहीं मैं कमजोर न हो जाऊं? कोई और दिक्कत न हो, पर आज यह डर खत्म हो गया। मैं पति और परिजनों के साथ मेले में आई। यहां मेरे साथ ही पति ने भी ब्लड डोनेट किया।
डॉ. विनीता गुप्ता, रक्तदाता