फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   दसवीं में बेटियों ने दिखाया दम

दसवीं में बेटियों ने दिखाया दम

Fri, 31 May 2013 05:30 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Fri, 31 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। सीबीएसई की 10वीं क्लास का रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया गया, जिसमें शहर के मेधावियों का दबदबा रहा है। इस बार 10 क्युमलेटिव ग्रेड प्वाइंट एनालिसिस (सीजीपीए) पाने वाले स्टूडेंट्स की संख्या और बढ़ी है। डीपीएस आजाद नगर के 78, सरपदमपत सिंहानिया के 34 और डीपीएस कल्याणपुर के 32 स्टूडेंट्स को 10 सीजीपीए मिले हैं, जो एक नया रिकॉर्ड है। इसी तरह का प्रदर्शन अन्य स्कूल के स्टूडेंट्स ने भी किया है।
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। 2013 का एग्जाम देने वाली 99.25 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं और ज्यादातर को ए ग्रेड मिला है। लड़कों का रिजल्ट भी अच्छा है लेकिन वे लड़कियों से थोड़ा पीछे हैं। जिले के 99.20 फीसदी लड़के पास हुए हैं। इस बार जिले का ओवरऑल रिजल्ट 99.03 फीसदी रहा है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही स्टूडेंट्स में जबरदस्त उत्साह दिखा। स्कूल, इंटरनेट कैफे पर रिजल्ट देखने वालों की भीड़ लगी रही। बढ़िया मार्क्स पाने वाले खुशी से चहक उठे और अगली क्लास में एडमिशन पाकर इंजीनियरिंग या मैनेजमेंट के फील्ड में कॅरियर बनाने के सपने देखने लगे। ज्यादातर मेधावियों का कहना था कि अब बोर्ड के मार्क्स का महत्व बढ़ गया है। मार्क्स कम हुए और ओवरऑल परफारमेंस ठीक नहीं रहा तो आईआईटी में एडमिशन का सपना भी टूट सकता है।
विज्ञापन

सीबीएसई के असिस्टेंट सेक्रेट्री रणबीर सिंह और सिटी कोआर्डिनेटर डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि इस बार स्टूडेंट्स ने खूब मार्क्स बटोरे हैं। रेग्युलर, प्राइवेट के .7 फीसदी स्टूडेंट्स ही फेल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed