{"_id":"38-119648","slug":"Kanpur-119648-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले माह बनेंगे नए राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले माह बनेंगे नए राशन कार्ड
Kanpur
Updated Wed, 13 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। आखिर शहरियों को कई साल बाद एक्सपायर राशन कार्डों से छुटकारा मिल जाएगा। हालत यह हो गई थी कि राशन कार्डों में वितरण का ब्योरा चढ़ाने के लिए जगह ही नहीं थी। हर बार शासन से यह मामला टल रहा था। अब शासन ने डीएसओ दफ्तर को नए राशन कार्ड छपवाने का आदेश दिया है। इनकी छपाई के लिए 20 फरवरी को टेंडर पड़ेंगे।
शहरियों के कार्ड 2010 तक वैध थे। तब से लोगों के पास एक्सपायर राशन कार्ड ही चल रहे थे। अब नया राशन कार्ड बुकलेट फार्म में होगा। नए राशन कार्ड का नमूना डीएसओ दफ्तर को मिल गया है। राशन कार्ड पर लगने वाले होलोग्राम भी दफ्तर में आ गए हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी ब्रजेंद्र यादव ने बताया कि शासन ने प्रति राशन कार्ड छपाई का मूल्य दो रुपए तय किया है। अब अगले माह कार्डधारकों को नए कार्ड मिलने की उम्मीद है।
इनसेट-
इतने कार्ड छपवाए जाएंगे
योजना का नाम रंग प्रचलित कार्ड नए छपने
एपीएल पीला 958000 1200000
बीपीएल सफेद 102161 120000
अंत्योदय गुलाबी 63148 80000
आवेदन पत्र -- -- 1400000
--------------------
इस तरह होगा कार्ड
सभी श्रेणी के राशन कार्ड की लंबाई 18 सेमी और चौड़ाई 13 सेमी होगी। इसमें अलग-अलग योजनाओं के लिए अलग-अलग रंग के आवरण पृष्ठ और अंतिम पृष्ठ लेमिनेट होंगे। आवरण और अंतिम पृष्ठ 170 जीएसएस तथा राशन कार्ड केअंदर केपन्ने 70 जीएसएम मैपलीथो पेपर पर मुद्रित होंगे।
विज्ञापन
----
बदल गया फार्म
नए राशन कार्ड के आवेदन के लिए नया फार्म भी बदला होगा। इसमें कई कालम बढ़ा दिए गए हैं। आवेदक को मोबाइल नंबर और पहचान पत्र या आधार कार्ड का नंबर भी डालना होगा। एक्सपायर हो चुके राशन कार्ड बदलने के लिए पुराना राशन कार्ड लगाना होगा। इसमें अगर कोई परिवर्तन है तो फार्म में उसका ब्योरा भरना होगा।
--