फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पुल की रेलिंग तोड़ गंगा में समाया ट्रक

पुल की रेलिंग तोड़ गंगा में समाया ट्रक

Wed, 13 Feb 2013 05:30 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Wed, 13 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। लखनऊ से हमीरपुर जा रहा एक ट्रक मंगलवार सुबह स्टेयरिंग फेल होने के कारण जाजमऊ पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में समा गया। हादसे के समय ट्रक में चालक, क्लीनर के अलावा छह सवारियां भी बैठी थीं। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद गोताखोरों ने सबको बाहर निकाला। हादसे की सूचना के बाद कई थानों की पुलिस वहां पहुंची और घायलों को हैलट भेजा। इनमें एक घायल बबूल की हालत नाजुक बताई जा रही है। काफी मशक्कत के बाद 24 गोताखोर और दो क्रेन की मदद से डूबे ट्रक का कुछ हिस्सा गंगा से निकलवाया जा सका। इस दौरान जाजमऊ पुल पर काफी भीड़ जुट जाने के कारण लंबा जाम लगा रहा। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

हमीरपुर निवासी मौरंग कारोबारी संजय साहू का ट्रक लखनऊ में मौरंग उतारकर मंगलवार सुबह लौट रहा था। ट्रक के चालक हमीरपुर के डिग्गी मोहल्ले निवासी रामकिशन और कालपी चौराहा निवासी सहचालक राजेंद्र ने बताया कि रास्ते में उन्होंने कानपुर के लिए छह सवारियां बैठा लीं। जाजमऊ पुल पर ट्रक की स्टेयरिंग फेल हो गई और स्पीड में होने के कारण रेलिंग तोड़ता हुआ गंगा में जा गिरा। उनकी चीख-पुकार सुनकर जाजमऊ निवासी वारिस खान, गंगाघाट के बदुआखेड़ा के कन्हैया, रमेश और कल्लूपुरवा में रहने वाले नारायण अपनी नाव लेकर आए और सबको निकाला। घायलों में एक वृद्धा लज्जावती भी शामिल हैं। कुछ ही देर में मौके पर गंगाघाट और चकेरी थानाध्यक्ष फोर्स के साथ पहुंचे और घायलों को हैलट भेजा। इसके बाद रेलबाजार और कैंट थानों की फोर्स पहुंची और भीड़ को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु की। गंगाघाट थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि हादसा स्टेयरिंग फेल होने के कारण हुआ। ट्रक को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये घायल हुए
ट्रक चालक रामकिशन, सहचालक राजेंद्र, उन्नाव के इब्राहिमाबाद गांव के मछरी लाल, अजगैन के कालीचरण, बंधुआखेड़ा अचलगंज के बबलू, बदरका अचलगंज के सुशील और टरायेपुर सौरिक (कन्नौज) की लज्जावती घायल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिक्कों की वजह से बची जान
जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त गोताखोर वारिस, कन्हैया, रमेश और नारायण गंगा नदी में चुंबक की मदद से पैसा तलाश रहे थे। राहगीर पुल से गुजरते वक्त गंगा नदी में सिक्के फेंकते हैं, जिन्हें बटोरने के लिए सुबह से ही गोताखोर सक्रिय हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed