{"_id":"38-118789","slug":"Kanpur-118789-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताऊ के डर से घर से भागी थी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताऊ के डर से घर से भागी थी युवती
Kanpur
Updated Thu, 07 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। पुखरायां रेलवे स्टेशन पर रविवार को बेहोशी की हालत में मिली युवती ताऊ से घबराकर घर से भागी थी। युवती की हालत में सुधार न होने पर बुधवार को उसे पुखरायां के जिला अस्पताल से कानपुर के हैलट ले आया गया।
रविवार को पुखरायां रेलवे स्टेशन पर बेहोशी हालत में मिली झांसी के शिवपुरी बाजार निवासी दारोगा स्व. चतुर सिंह यादव की पुत्री रेखा है। लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां में भर्ती कराया था। हालत सुधारने पर डाक्टरों ने उसे हैलट रेफर कर दिया। होश में आने पर रेखा ने बताया, माता-पिता की मौत के बाद वह ताऊ रामकुमार के साथ रहती थी। रेखा ने ताऊ पर अपनी संपत्ति कब्जाने का आरोप लगाया। उसका कहना है ताऊ उससे घरेलू काम कराते थे और भूखा रखते थे। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। उसे शक था ताऊ उसे जान से मार देंगे। इससे घबराकर वह घर से भाग निकली और रेलवे स्टेशन पर जो भी ट्रेन मिली उसमें बैठ गई। पैसे न होने के चलते उसके पास टिकट भी नहीं था। पुखरायां स्टेशन पर चेकिंग से घबराकर वह ट्रेन से उतर गई। बताते हैं भूख से बेहाल रेखा बेहोश हो गई। लोगों से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। रेखा घर जाने से इंकार कर रही है।