फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   आंगन गीला, नल सूखा

आंगन गीला, नल सूखा

Thu, 07 Feb 2013 05:30 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Thu, 07 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। बेमौसम बारिश के कारण शहर में बिजली और पानी के लिए हाहाकार मच गया है। फीडरों में फाल्ट और ट्रांसफार्मर फुंकने से जूही, परमपुरवा, किदवई नगर नौबस्ता, दबौली, बर्रा, गुजैनी चमनगंज, सहित कई इलाकों की बिजली मंगलवार रात से गुल हो गई। इस कारण इन इलाकों में लोग पानी के लिए तरस गए।
विज्ञापन

तीन दिन से हो रही बारिश के कारण शहर की बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। फाल्टों से शहरी परेशान हो रहे हैं। बुधवार को पनकी आरपीएच फीडर में फाल्ट होने से पनकी, शास्त्री नगर, फजलगंज, विजयनगर में मंगलवार रात 3:25 बजे से बत्ती गुल हो गई। वहीं, इस्पातनगर, गुमटी नंबर पांच सबस्टेशन में फाल्ट होने से मंगलवार रात दो बजे बत्ती चली गई, जो बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे आ सकी। मेहरबान सिंह पुरवा, दबौली, नौबस्ता सबस्टेशन में फाल्ट होने से दोपहर में दो बजे से शाम पांच बजे तब बिजली गुल रही। उधर, आर्यनगर चौराहा, सीसामऊ, दासुकुंआ में ट्रांसफार्मर फुंक गए। रूपम चौराहे के पास केबिल में फाल्ट होने से पूरे इलाके की बत्ती दोपहर एक बजे से गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed