{"_id":"38-118783","slug":"Kanpur-118783-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी शहर से भर सकते हैं चुनावी हुंकार!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी शहर से भर सकते हैं चुनावी हुंकार!
Kanpur
Updated Thu, 07 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजा शास्त्री
कानपुर। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी शहर में लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं। भाजपा की आंतरिक रायशुमारी में यह तथ्य सामने आया है कि भाजपा मोदी को प्रधानमंत्री की हैसियत से प्रोजेक्ट करे। इस बात से पार्टी के कुछ नेता भले ही अनमने हों लेकिन जनता के रुख को देखकर जिला इकाइयों ने मिशन 2014 का गणित तैयार कर लिया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शहर में मोदी का कार्यक्रम लेने का दबाव हाईकमान पर अभी से बनाना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि मोदी प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंकने की शुरुआत कानपुर से भी कर सकते हैं।
यूपी में पैर जमाने के लिए राजनीतिक दलों के लिए कानपुर महत्वपूर्ण माना जाता रहा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भी इस शहर से जुड़ाव रहा है। जनसंघ और भाजपा के कई अधिवेशन यहां हुए हैं। सपा और बसपा का यहां कोई खास तवज्जो नहीं है। कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के यहां से सांसद होने की वजह से भाजपा अपना अभियान दमदारी से शुरू करना चाहती है। भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र ने बताया था कि मोदी आम जनता की पहली पसंद हैं। इसका दबाव भाजपा नेताओं पर भी है। लोग चाहते हैं कि भाजपा मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट करे। मंडल और वार्ड स्तर भी पार्टी के पदाधिकारी आम लोगों की राय जुटा रहे हैं। मोदी के कार्यक्रम के लिए हाईकमान को प्रस्ताव भेजा गया है। जिला इकाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी से इसके लिए सिफारिश की है। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी का कहना है कि मोदी के कार्यक्रम के लिए हाईकमान से अनुरोध किया जाएगा।