{"_id":"38-107538","slug":"Kanpur-107538-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"मत मारो महंगाई के बाण रे, मनमोहन श्रीमान रे....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मत मारो महंगाई के बाण रे, मनमोहन श्रीमान रे....
Kanpur
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। रंग भारती की ओर से शनिवार रात आयोजित ‘गदहा सम्मेलन’ में ठहाकों की गूंज रही। कवियों ने देश में बढ़ते भ्रष्टाचार, महंगाई पर खूब तंज कसे। सम्मेलन में मनमोहन सिंह, सलमान खुर्शीद, मायावती को ‘गदहा रत्न’ से सम्मानित किया गया। वहीं गंधर्व विवाह में रामजेठमलानी के साथ ममता बनर्जी का विवाह सम्पन्न घोषित करवाया गया।
सूंड़ फै जावादी की स्मृति में लाजपत भवन में आयोजित सम्मेलन की शुरुआत मूर्खिस्तान के चार प्रधानमंत्रियों (चार गधों ने) चीपों-चींपों के साथ की। मूर्खिस्तान के प्रधानमंत्री ने चींपों भाषा को संविधान की भाषा सूची में शामिल करने और हर जगह मूर्खों को 50 फीसदी आरक्षण देने की मांग की। मूर्खिस्तान के प्रधानमंत्रियों ने कवियों का स्वागत पत्तलों व जूतों की माला और जोकर टोपी पहनाकर कि या। इसके बाद मुम्बई के अशोक सुन्दरानी ने 7वें सिलेंडर की माया को’ छठवें फेरे के बाद दूल्हा भावनाओं में बहा, उसने दुल्हन का हाथ अपने हाथ में लेकर कहा कि अगले वचन पर तू सबसे ज्यादा ध्यान धरेगी और वचन दे मेरे होने वाले बच्चों की मां तू सातवां सिलेंडर का प्रयोग नहीं करेगी’ पक्तियों से व्यक्त किया। कानपुर के दिलीप दुबे ने ‘आम आदमी महंगाई से रो रहा है, नेता चैन से सो रहा है, 1962 में चीन ने हमला किया था अब चीनी का हमला हो रहा है’। ‘लालू यादव ने कहा कि राहुल सोनिया का बच्चा है, राजनीति में कच्चा है यदि सोनिया हमसे हाथ मिलाये तो हम गद्दी पर बैठकर राहुल को राजनीति करना सिखायें’ की रचना कही तो खूब ठहाके लगे। ग्वालियर के प्रदीप चौबे ने ’ कोई हमसा हुनर तो दिखलाये, हम भिखारी से भीख ले आये.., हम हकीकत से जी चुराने लगे, आपने ख्वाब इतने दिखलाये’ का पाठ किया। हाथरस के सबरस ने ‘मत मारो महंगाई के बाण रे, मनमोहन श्रीमान रे, कहीं निकल न जाये गरीब लोगों के प्राण रे’, लखनऊ के सनकी ने ‘चिमटे से होती भली चमचे की तकदीर, चिमटा घुसता आग में चमचा खाता खीर’ सुनाया। लाफ्टर चैम्पियन के प्रतिभागी राजा और रैंचों की जोड़ी ने मिमिक्री और पपेट शो से लोगों को खूब गुदगुदाया। लखनऊ के श्याम कुमार, अमित अनपढ़, बीकापुर के जमुना प्रसाद, तनहा फैजाबादी ने देर रात तक चले सम्मेलन में दर्शकों को खूब ठहाके लगवाये।
इन्हें भी घोषित किया गदहा रत्न
नारायण दत्त तिवारी, नितिन गडकरी, जगतवीर सिंह द्रोण, प्रदीप चौबे
इनका भी किया गंधर्व विवाह
एमपी अग्रवाल संग कै टरीना कैफ, बाबा रामदेव संग राखी सांवत, राजा रैंचों का प्रियंका चोपड़ा संग, अखिलेश यादव का मलाइका अरोड़ा संग।