फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   एचबीटीआई का पाठ्यक्रम बदलेगा

एचबीटीआई का पाठ्यक्रम बदलेगा

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Kanpur
Kanpur Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कानपुर। एचबीटीआई का बीटेक पाठ्यक्रम बदला जाएगा। जल्द ही बोर्ड आफ स्टडीज से प्रस्ताव मांगे जाएंगे। फिर बोर्ड आफ गवर्नर (बीओजी) से इस अंतिम मुहर लगवाई जाएगी। यह बदलाव सत्र 2013-14 से होना है।
विज्ञापन

पेपर सेटिंग और सर्टिफिकेट देने की व्यवस्था भी बदल गई है। अब पेपर सेट करने वाले टीचर को ही निर्धारित कोर्स से पेपर बनाने, गोपनीयता बरकरार रखने, गुणवत्ता दुरुस्त होने का सर्टिफिकेट देना पड़ेगा। पहले पेपर सेट करने वाले टीचर को अपने एचओडी, फैकल्टी मेंबर, एक्स एचओडी से सर्टिफिकेट साइन कराना पड़ता था। परीक्षा नियंत्रक डा. रघुराज सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था 2013-14 से लागू होगी। उन्होंने बताया कि बीटेक का पाठ्यक्रम हर चौथे साल बदला जाता है। 2011-12 का कोर्स अगले साल बदल जाएगा। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और आईटी का पाठ्यक्रम लगातार अपग्रेड हो रहा है। अब औद्योगिक इकाइयों की मांग के अनुसार पाठ्यक्रम तैयार करने की जरूरत है, ताकि स्टूडेंट को कैंपस प्लेसमेंट की समस्या का सामना न करना पड़े। सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रानिक्स, फूड एंड पेंट टेक्नोलॉजी, ऑयल टेक्नोलॉजी सहित बीटेक के अन्य पाठ्यक्रम भी बदले जाएंगे। इसका खाका तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed