फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   9.8 mm of rain fell, some got drenched while going to school and some to office

Kanpur News: 9.8 एमएम हुई बारिश, स्कूल तो कोई दफ्तर जाने में हुआ तरबतर

Sun, 13 Jul 2025 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
9.8 mm of rain fell, some got drenched while going to school and some to office
बारिश से बचने के लिए सिर पर पन्नी तान कर जाते स्कूटी सवार।  - फोटो : बारिश से बचने के लिए सिर पर पन्नी तान कर जाते स्कूटी सवार।
इटावा। बारिश से शनिवार को आम जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त रहा। सुबह लगभग छह बजे शुरू हुई रिमझिम बारिश लगभग तीन घंटे तेज और धीमी होती रही। इससे सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को भींगते हुए ही अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। जिला अस्पताल, स्कूल परिसर और लाइन पार के मोहल्लों में जलभराव भी लोगों के लिए मुसीबत बनी। मौसम विभाग के रिकार्ड में बीते 24 घंटे में जिले में 9.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब छह बजे निवाड़ीकलां, अहेरीपुर, महेवा में शुरू हुई बारिश दोपहर साढ़े 11 बजे तक होती रही। वहीं शहर में लगभग नौ बजे बारिश शुरू हुई। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चे स्कूल भींगते हुए जाने को मजबूर रहे। शहरों में ऑफिस और दुकान पर जाने वाले लोग भी काफी देर इंतजार के बाद भींगते हुए पहुंचे। उधर, जिला अस्पताल में जलभराव होने से मरीजों को परेशानी हुई। बारिश से शहर के लाइनपार भरथना चौराहा, मित्रपुरम, अजीतनगर समेत कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति रही।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर, सराय एसर मार्ग, पक्का बाग रोड पर भी जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद तेज धूप निकली, जिससे उमस भरी गर्मी रही। देर शाम छह बजे के बाद फिर से बादल छा गए, हालांकि बारिश नहीं हुई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि मानसून पूरी तरह सक्रिय है। अगले दो दिनों तक तेज बारिश के आसार बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed