Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   9,717 applications were received for adding names, and 2,269 for making corrections.

Kanpur News: नाम जोड़ने को 9717 और संशोधन के लिए 2269 आवेदन आए

Thu, 26 Nov 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
9,717 applications were received for adding names, and 2,269 for making corrections.
कानपुर देहात। विधानसभा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) में अब तक 9717 लोगों ने फॉर्म-छह भरे हैं। नाम काटने के लिए 1358 आवेदन आए हैं। नाम, पते व फोटो आदि सुधार के लिए 2,269 लोगों ने फॉर्म-आठ भरा है। मतदाता सूची को शुद्ध करने के लिए एसएसआर में 16 दिसंबर तक आपत्तियां व दावे देने का मौका है। वहीं 1659 बूथों पर विशेष अभियान दिवस में 28 एवं 29 नवंबर को शिविर लगाए जाएंगे। यह जानकारी बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह ने दी।
विज्ञापन

यहां मतदाता सूची में नाम जोड़ने के दावों की सूची, मतदाता सूची में नाम शामिल करने पर आपत्ति या नाम हटाने/विलोपन के आवेदनों की सूची, पता बदलने के अलावा अन्य विवरणों में सुधार/संशोधन (नाम, आयु, फोटो, दिव्यांगता चिह्न या डुप्लीकेट इपिक आदि) के आवेदनों की सूची उपलब्ध कराई गई। एक ही निर्वाचन क्षेत्र के भीतर निवास स्थान/पता बदलने के आवेदनों की सूची व निर्वाचन क्षेत्र से बाहर (दूसरे क्षेत्र में) निवास स्थान स्थानांतरित करने के आवेदनों की सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

बैठक में आगामी 28 एवं 29 नवंबर 2026 को समस्त मतदेय स्थलों पर आयोजित होने वाले विशेष शिविरों के संबंध में जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सक्रिय करते हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अंकित शुक्ला व जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर 1950 से ले सकते मदद
जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह ने बताया कि आयोग ने अर्हता उम्र एक जनवरी 2027 तय की है। इसके अनुसार इस तिथि को जिन युवाओं की उम्र 18 साल हो रही है वह फॉर्म-छह भरकर सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चार जनवरी 2027 को किया जाना है। निर्वाचन संबंधी जानकारी एवं सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 18001805937 तथा डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर हेल्प लाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

फॉर्म-छह के साथ लगा सकते ये अभिलेख
जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, कक्षा 10 अथवा कक्षा 12 का प्रमाण पत्र, भारतीय पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक अभिलेख संलग्न किया जा सकता है। इसी प्रकार निवास प्रमाण के लिए आधार कार्ड, बैंक/डाकघर की पासबुक, भारतीय पासपोर्ट, गैस कनेक्शन/बिजली कनेक्शन बिल, किरायानामा अथवा किसान बही में से कोई एक अभिलेख प्रस्तुत किया जा सकता है। फॉर्म-7 भरते समय संबंधित मतदाता का विवरण, नाम हटाने अथवा आपत्ति दर्ज कराने का स्पष्ट कारण तथा आवश्यक घोषणा अंकित करनी होगी। इसमें यह घोषणा भी करनी होगी कि दी गई जानकारी सही है तथा कोई तथ्य छिपाया नहीं गया है। ऑनलाइन पोर्टल voters.eci.gov.in अथवा ECINet App के जरिये आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed