फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   97 thousand cheated in the name of investment in share market

Kanpur News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 97 हजार ठगे

Sat, 27 Sep 2025 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
97 thousand cheated in the name of investment in share market
कानपुर। जाजमऊ के केडीए कॉलोनी निवासी अफसर हुसैन के मुताबिक मार्च 2025 को उनके पास नेहा अग्रवाल नाम की महिला का फोन आया। खुद को एक शेयर ट्रेडिंग कंपनी में कार्यरत बताते हुए शेयर मार्केट में निवेश पर भारी मुनाफा कमाने का झांसा दिया। बातों में आकर महिला के बताए गए अलग-अलग बैंक खातों में 97 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। अप्रैल 2026 में महिला को फोन कर मुनाफे की रकम मांगी तो महिला ने टालमटोली की। तब ठगी का एहसास होने पर नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की। साइबर क्राइम ने कार्रवाई करते हुए मामले को संबंधित थाने में ट्रांसफर करने की बात कही। आरोप है कि जाजमऊ थाने में उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। रेलबाजार स्थित साइबर सेल में भी शिकायत का फायदा नहीं मिला। इसके बाद कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed