फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   947 faults within 24 hours in scorching heat, supply of 24 feeders stopped due to transmission

Kanpur: भीषण गर्मी में 24 घंटे के भीतर 947 फॉल्ट, ट्रांसमिशन से 24 फीडरों की सप्लाई ठप, 17 हजार शिकायतें आईं

Tue, 21 May 2024 10:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 21 May 2024 10:38 AM IST
सार

Kanpur News: केस्को मीडिया प्रभारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में फॉल्ट जरूर बढ़े हैं, लेकिन उनको तुरंत दुरुस्त कराकर सप्लाई चालू कराई जा रही है। आरडीएसएस स्कीम और बिजनेस प्लान के अंतर्गत कार्य भी शुरू हो गए हैं। उसके लिए शटडाउन लिया जा रहा है। फॉल्ट या सप्लाई बाधित काफी बड़े हिस्से में नहीं हो रहे हैं। दूसरे फीडरों से सप्लाई दी जा रही है।

विज्ञापन
947 faults within 24 hours in scorching heat, supply of 24 feeders stopped due to transmission
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में भीषण गर्मी में बिजली के सप्लाई सिस्टम भी जवाब दे रहे हैं। कहीं ट्रांसफार्मर और जंपर फुंक रहा है तो कहीं भूमिगत केबल, सीटी, एलटी व एचटी सर्किट में खराबी आ जा रही है। रविवार को छोटे और बड़े मिलाकर कुल 947 फाॅल्ट हुए। इससे कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। परेशान लोगों ने केस्को के कंट्रोल रूम में धड़ाधड़ 17 हजार शिकायतें दर्ज कराईं।

विज्ञापन

इससे पहले शनिवार को करीब 23 हजार शिकायतें आईं थी। केस्को की ओर से गर्मी में फॉल्ट रोकने के लिए कई तरह के प्रयास किए गए थे। इसमें टहनियों की छंटाई, ट्रांसफार्मर की सर्विसिंग के साथ ही केबल, रिले, बुश, सीटी, एलटी व एचटी सर्किट समेत कई नए उपकरण बदले गए। ओवरलोड ट्रांसफार्मर के साथ अन्य ट्रांसफार्मर और सुरक्षा उपकरण लगवाए।

विज्ञापन

फिर भी ट्रिपिंग, फेज की समस्या और फॉल्ट पर अंकुश नहीं लग सका है। तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही बिजली फॉल्ट बढ़ गए हैं। केस्को के कंट्रोल रूम और एक्स के अकाउंट पर शिकायतों का अंबार लगना शुरू हो गया है। एक हफ्ते में करीब एक लाख तक शिकायतें आ गई हैं। ट्रिपिंग से भी लोग दिनभर परेशान रहे।

विज्ञापन

लोड अधिक होने से ट्रिपिंग की समस्या
कल्याणपुर के केपी-वन और केपी-टू फीडर की सप्लाई जवाहरनगर फीडर से जोड़ी गई, जबकि गंगा बैराज फीडर को बिठूर फीडर से सप्लाई दी गई। कल्याणपुर के दोनों फीडरों पर लोड अधिक होने से ट्रिपिंग की समस्या शुरू हो गई।

विज्ञापन

21 गांवों की बिजली गुल हो गई
केशवपुरम क्षेत्र में बिजली की आवाजाही शुरू हो गई। सोमवार तड़के बिठूर में डंपर की टक्कर से दो पोल टूट गए, जिसकी वजह से 21 गांवों की बिजली गुल हो गई। 18 गांवों की आपूर्ति तो सुबह ही ठीक हो गई, जबकि बनी, दयालपुर, तिवारीपुर गांवों की सप्लाई देर शाम सही हो सकी। बिठूर फीडर की सप्लाई बाधित होने का असर नवाबगंज फीडर पर पड़ गया। इस फीडर पर ट्रिपिंग की समस्या हो गई।

75 जगह हुए घंटे भर से ज्यादा लंबे फॉल्ट

रविवार को 947 फॉल्ट में पांच मिनट से लेकर एक घंटे से अधिक समय के लिए बिजली सप्लाई प्रभावित हुई थी।
समय                  फॉल्ट
5 से 15 मिनट      560
15 से 30 मिनट    220
30 से 60 मिनट    80
एक घंटे से अधिक  75

ट्रांसमिशन से 24 फीडरों की ठप हो गई सप्लाई
उत्तर प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीटीसीएल) के 220 केवी ट्रांसमिशन सब स्टेशन की 33 केवी ट्रांसमिशन लाइन के करंट ट्रांसफार्मर (सीटी), ब्रेकर, जंपर आदि फुंक गए। इसकी वजह से 24 फीडरों की सप्लाई ठप हो गई। ये फीडर कल्याणपुर, नवाबगंज, रतनपुर, चौबेपुर, गुमटी, सर्वोदयनगर खंड के अंतर्गत आते हैं। कुछ हिस्सा सचेंडी क्षेत्र का भी आता है। यह समस्या 7:20 बजे हुई थी, जबकि तीन घंटे बाद आंशिक रूप से सही हुई। यूपीपीटीसीएल के विशेषज्ञों ने फीडरों की सप्लाई दूसरे फीडरों से जोड़कर दुरुस्त कराई। यह कार्य सोमवार की शाम तक चलता रहा।

इन सबस्टेशनों पर फॉल्ट से गुल रही बिजली
जाजमऊ खंड के पोखरपुर सबस्टेशन से जुड़े 400 केवीए ट्रांसफार्मर में सोमवार की सुबह 3:40 बजे आग लग गई, जिसकी वजह से ट्रांसफार्मर से जुड़े घरों की बिजली गुल हो गई। यहां दोपहर तीन बजे सप्लाई सुचारू हुई। आलू मंडी खंड के अफीमकोठी सबस्टेशन से जुड़ी एचटी लाइन दोपहर 1:10 बजे ब्रेक हो गई। इसकी वजह से दोपहर तीन बजे तक 11 केवी झकरकटी फीडर पर शटडाउन रहा। कल्याणपुर डिवीजन के केशवपुरम सबस्टेशन के अंतर्गत 400 केवीए ट्रांसफार्मर फुंक गया। यहां सुबह 11:05 से दोपहर 12 बजे तक बत्ती नहीं रही। दहेली सुजानपुर उपकेंद्र के 400 केवीए सब्जी मंडी ट्रांसफार्मर की आपूर्ति ओवरलोड होने की वजह से सुबह छह से 12 बजे तक ठप रही। बर्रा विश्व बैंक, सीसामऊ, शास्त्रीनगर आदि क्षेत्रों में कई घंटे सप्लाई नहीं रही।

पिछले कुछ दिनों में फॉल्ट जरूर बढ़े हैं, लेकिन उनको तुरंत दुरुस्त कराकर सप्लाई चालू कराई जा रही है। आरडीएसएस स्कीम और बिजनेस प्लान के अंतर्गत कार्य भी शुरू हो गए हैं। उसके लिए शटडाउन लिया जा रहा है। फॉल्ट या सप्लाई बाधित काफी बड़े हिस्से में नहीं हो रहे हैं। दूसरे फीडरों से सप्लाई दी जा रही है।  -श्रीकांत रंगीला, मीडिया प्रभारी केस्को

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed