{"_id":"5bda0296bdec226953783bbf","slug":"91541014166-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रन फॉर यूनिटी में दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रन फॉर यूनिटी में दिखाया दमखम
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर (कानपुर)। बुधवार को कस्बा सहित तहसील क्षेत्र के कई स्थानों पर लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 143वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। नगर पालिका, जहानाबाद रोड पर स्थित पटेल भवन के साथ ही नंदना गांव के पुरुषोत्तम श्रीराम डिग्री कालेज और सांखाहारी गांव के श्री शक्ति डिग्री कालेज सहित कई स्थानों पर आयोजन हुए।
भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम रन पार यूनिटी के लिए कसबे के कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर में एकत्र हुए। क्षेत्रीय भाजपा विधायक कमलरानी ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। लोग पैदल मार्च करते हुए नगर पालिका परिसर में पहुंचे और वहां पर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इससे पहले रास्ते में श्री गांधी विद्यापीठ इंटर कालेज मैदान में गांधी प्रतिमा पर और कानपुर रोड पर स्थित संत रविदास मंदिर में भी माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष वेदव्रत सचान, अमोल सिंह, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, हरीओम गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दलजीत सिंह, वीरेंद्र वर्मा, जयवीर पाल (पतारा) अवनीश साहू (नौरंगा), अभय सिंह परिहार और सर्वेंद्र शुक्ला शामिल हुए। रन फार यूनिटी में भाजपाइयों का एक धड़ा गायब दिखा। इस स्थिति पर क्षेत्रीय विधायक ने नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
नगर पालिका प्रशासन की ओर से आयोजित पटेल जयंती कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष संजय सचान ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता कायम रखने की शपथ दिलाई। पालिका के कई सभासद और सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
नंदना गांव के पुरुषोत्तम श्रीराम डिग्री कालेज में आयोजित पटेल जयंती पर कालेज के प्रबंधक मनोज सिंह भदौरिया सहित अन्य लोगों ने पटेल की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। कालेज के शिक्षकों ने सरदार पटेल के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला।
सांखाहारी गांव के श्री शक्ति डिग्री कालेज में भी सरदार पटेल की जयंती का आयोजन हुआ। कालेज के प्रबंधक विनय त्रिवेदी और अन्य लोगों ने पटेल को लौहपुरुष का खिताब दिए जाने के बारे में बताया कि उनके दृढ़ निर्णय और दूरदृष्टि से ही भारत को एकता और अखंडता के सूत्र में बांधा जा सका।
जहानाबाद रोड पर स्थित पटेल सामुदायिक भवन में लौहपुरुष की जयंती का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस अधिकारी वेदप्रकाश वर्मा ने उपस्थित लोगों को लौहपुरुष के जीवन से संबंधित कई प्रेरणादायक प्रसंग सुनाए। समारोह में सूर्या पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पीटी का प्रदर्शन किया। समारोह में डा.उदनरायण सचान, हरीओम सिंह, विनोद सचान, डा.जेएम लाल, ओमनरायण मुनीम जी, महेश बाबू और वेदप्रकाश पटेल शामिल हुए।
अपना दल कार्यालय में भी सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। शैलेंद्र सचान (शीलू), बबलू कटियार, विनय सिन्हा, माधुर्य सिंह और रामबाबू कठेरिया आदि मौजूद रहे।