{"_id":"5bbf96eabdec2250031a2465","slug":"91539282666-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर प्रधानाध्यापक को निलंबित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर प्रधानाध्यापक को निलंबित किया
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गुरुवार को एक प्रधानाध्यापक को लगातार गैरहाजिर रहने पर निलंबित कर दिया। एक प्रधानाध्यापक का चार दिन का वेतन अदेय करते हुए वेतन आहरण पर रोक तथा एक अन्य प्रधानाध्यापक का चार दिन का वेतन अदेय कर दिया है। इनके अलावा एक शिक्षक का पांच दिन तथा दो शिक्षकों का एक-एक दिन का वेतन अदेय कर दिया है।
बीएसए अजय कुमार सिंह ने बताया कि चकरनगर ब्लॉक के ग्राम जाहरपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक उजियारे लाल को 23 अगस्त से लेकर 15 सितंबर तक गैर हाजिर रहने तथा जुलाई में मिड-डे मील, दूध, फल वितरण कार्य भी नहीं कराने पर निलंबित कर दिया गया है। बसरेहर ब्लॉक के मुलायम नगर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक सुषमा यादव को 8 से 11 अक्तूबर तक गैरहाजिर रहने व बुधवार को बच्चाें को दूध का वितरण न करने पर चार दिन का वेतन अदेय करते हुए वेतन आहरण पर रोक लगा दी है।
ब्लॉक चकरनगर के ग्राम पुरामल्लाहन स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय प्रताप सिंह को 1 से लेकर 10 अक्तूबर तक गैरहाजिर रहने पर वेतन अदेय कर दिया है। चकरनगर के कचहरी उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेश चंद्र शर्मा के एक से लेकर पांच अक्तूबर तक गैरहाजिर रहने पर पांच दिन का वेतन अदेय कर दिया है। ब्लॉक चकरनगर के ग्राम खिरीटी के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रजेश गौतम तथा ग्राम पहलन स्थित प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक मुनिराज को 5 अक्तूबर को बिना सूचना के गैरहाजिर रहने पर वेतन अदेय कर दिया है।