{"_id":"5b2d42274f1c1b315d8b6a42","slug":"91529692711-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुंका ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला, सबस्टेशन पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुंका ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला, सबस्टेशन पर हंगामा
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। फुंका ट्रांसफॉर्मर नहीं बदलने पर शुक्रवार को हनुमंतपुरा सबस्टेशन पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों का गुस्सा देख बिजली कर्मचारियों ने अस्थायी रूप से दूसरे ट्रांसफॉर्मर से आपूर्ति चालू की, लेकिन कुछ घंटे बाद ही आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की सीमा के पास स्थित लगभग दस हजार आबादी वाले गांव सिंडौस में हनुमंतपुरा के 33 केवीए सबस्टेशन से बिजली की सप्लाई होती है। गांव में दो ट्रांसफॉर्मर लगे है, पहला पोल्ट्री फॉर्म हाउस के पास और दूसरा गांव की बस्ती में लगा है। दो सप्ताह पहले बस्ती का ट्रांसफॉर्मर फुंक गया, जिसकी वजह से सप्लाई बाधित है।
इसको लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। हंगामा करने वालों में ग्रामीण शिवमंगल सिंह राजावत, बेटा मास्टर, रामबाबू, सज्जन सिंह राजावत, केशव सिंह राजावत, कोख सिंह समेत दो दर्जन से अधिक लोग रहे। ग्रामीणों को गुस्सा देखकर बिजली संविदा लाइनमैन कर्मचारियों ने पोल्ट्री फॉर्म के ट्रांसफॉर्मर से आपूर्ति दी। कुछ घंटे बाद ही लोड अधिक होने पर कनेक्शन काट दिया गया।
विज्ञापन
इस संबंध में विधुत विभाग के सहायक अभियंता का कहना है कि जल्द ही ट्रांसफॉर्मर बदलने की प्रक्रिया चल रही है। इसको बहाल करने के प्रयास किए जा रहे है।