फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   छात्रा को जहरीले कीड़े ने काटा, मौत

छात्रा को जहरीले कीड़े ने काटा, मौत

Wed, 20 Sep 2017 11:55 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
छात्रा को जहरीले कीड़े ने काटा, मौत
फर्रुखाबाद (ब्यूरो)। स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही छात्रा को जहरीले कीड़े ने काट लिया। छात्रा को परिजन लोहिया अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं जहरीले कीड़े के काटने से भर्ती पांच अन्य मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन



थाना अमृतपुर के गांव हासेमऊ निवासी मोहिनी (6) पुत्री रामकुमार गांव के ही प्राइमरी पाठशाला में कक्षा दो में पढ़ती थी। बुधवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए तैयार होने के बाद चाय पी रही थी। इस बीच उसे जहरीले कीड़े ने काट लिया। बालिका की चीख सुनकर मां रामवेटी आननफानन में बेटी को राजेपुर सामुदायिक
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र ले गई। यहां से उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में मौजूद डॉक्टर योगेंद्र सिंह ने मोहिनी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर चले गए। इसी थाना के गांव किराचन निवासी रामकिशोर को जहरीले कीड़े ने काट लिया। शहर के गांव अमेठी कोहना
विज्ञापन
विज्ञापन


निवासी अंकित पुत्र पप्पू को कीड़े ने काट लिया। थाना राजेपुर के गांव गाजीपुर निवासी अनीता पत्नी अनिल को कीड़े ने काट लिया। कोतवाली फतेहगढ़ के ग्वालटोली निवासी शानू को कीड़े ने काट लिया। इन मरीजों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छात्रा को कीड़े ने काटा, अस्पताल में मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed