फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सड़क हादसे में क्लीनर सहित दो की मौत् -DEHAT

सड़क हादसे में क्लीनर सहित दो की मौत् -DEHAT

Thu, 29 Jun 2017 01:19 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्लीनर सहित दो की मौत्
-DEHAT

विज्ञापन
आटा। कानपुर से सरिया लादकर झांसी जा रहा ट्रक आटा क्षेत्र में बुधवार सुबह टायर फटने से सड़क किनारे खंदक में पलट गया। इस हादसे में क्लीनर सहित दो युवकों की मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक और दोनों मृतक कानपुर देहात जिले के निवासी थे।

कानपुर देहात के असफिया निवासी कल्लू (35) ट्रक चलाता है। उसके ट्रक में गांव का फहीम (30) पुत्र अब्दुल रहमान क्लीनर था। मंगलवार देर रात कल्लू कानपुर से ट्रक लेकर चला था। ट्रक में असफिया गांव का श्रीराम (25) पुत्र रामप्रताप भी था। बुधवार की सुबह पांच बजे आटा थाना क्षेत्र में भभुआ मजार के पास टायर फटने से ट्रक बेकाबू होकर हाईवे किनारे खंदक में पलट गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन व जेसीबी की सहायता से करीब तीन घंटे में ट्रक को खंदक से बाहर निकाला जा सका। हादसे में क्लीनर फहीम और श्रीराम की मौत हो गई जबकि चालक कल्लू घायल हो गया। पुलिस ने स्थानीय अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन




टायर फटने से ट्रक पलटा, दो लोगों की मौत
- ट्रक चालक व एक अन्य युवक कानपुर देहात निवासी थे
- कानपुर से सरिया लादकर झांसी जा रहा था ट्रक
- आटा क्षेत्र में मजार के पास हादसा, चालक भी जख्मी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed