फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   911 candidates showed their mettle to become Agniveer

Kanpur News: अग्निवीर बनने के लिए 911 अभ्यर्थियों ने दिखाया दमखम

Wed, 11 Feb 2026 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
911 candidates showed their mettle to become Agniveer
कानपुर। लखनऊ छावनी स्थित एएमसी स्टेडियम में आयोजित भर्ती रैली के पांचवें दिन मंगलवार को अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) श्रेणी के लिए कानपुर, घाटमपुर, नरवल और बिल्हौर तहसीलों के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। कुल 1406 अभ्यर्थियों में से 911 रैली में शामिल हुए। मंगलवार को फतेहपुर जिले की बिंदकी, फतेहपुर, खागा तहसील और लखनऊ जिले की मलिहाबाद, बक्शी का तालाब (बीकेटी), लखनऊ, मोहनलालगंज और सरोजनीनगर तहसीलों के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस लखनऊ के तहत औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ के अभ्यर्थी रैली में शामिल होंगे। वहीं अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे सतर्क रहें और दलालों के झांसे में न आएं। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed