फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   854 families in 10 municipal bodies wait for urban housing

Kanpur News: 10 निकायों में शहरी आवास के लिए 854 परिवारों का बढ़ा इंतजार

Mon, 02 Feb 2026 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 02 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
854 families in 10 municipal bodies wait for urban housing
कानपुर देहात। दस नगर निकायों में तीन लाख तक सालाना आय वाले 854 परिवारों को कॉलोनी के लिए अभी इंतजार करना होगा। बीते दिनों 12 नगर निकायों में 2962 परिवारों को पहली किस्त में एक-एक लाख रुपये मिले चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में 13 नगर निकाय हैं। प्रधानमंत्री शहरी आवास के लिए करीब 15 हजार से अधिक परिवारों ने खुद की छत के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। संयुक्त टीम की जांच के बाद 3816 परिवार पात्र पाए गए थे। आठ माह पूर्व डूडा कार्यालय से भेजी गई डीपीआर सूडा ने मंजूर की थी। मगर बजट आवंटन न होने की अड़चन बनी रही। बाद में शासन ने जिले को करीब 31 करोड़ रुपये आवंटित किए।
विज्ञापन

लाभार्थी को बैंक खाते पर सीधे भुगतान की व्यवस्था को लेकर कुछ दिक्कत रही। हालांकि बाद में इसी आधार पर पहली किस्त भुगतान की सहमति बनी। इसपर नये साल में इन परिवारों को किस्त जारी होने की उम्मीद बंधी थी। पिछले दिनों रूरा छोड़कर अन्य नगर निकायों के पात्र पाए गए 2962 परिवारों को पहली किस्त में एक-एक लाख दिए गए। जिले में कुल 29.62 करोड़ रुपये भुगतान हुआ है। हालांकि अभी नौ नगर निकायों के 854 परिवारों को पहली किस्त का इंतजार है। अब ये परिवार नगर निकाय या फिर डूडा कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
वर्जन........
पिछले दिनों ही जिले के 12 नगर निकायों के 2962 परिवारों को पहली किस्त दी गई है। अन्य पात्र परिवारों को भी जल्द की किस्त का भुगतान होगा। इसकी प्रक्रिया की जा रही है। डूडा कार्यालय में पहुंचने वाले परिवारों को इसकी जानकारी दी जा रही है। - अजय कुमार, पीओ डूडा।
..............
कहां कितने पात्र परिवार कर रहे किस्त का इंतजार
अकबरपुर में 23 परिवारों को पहली किस्त का इंतजार है। रूरा में 88 और सिकंदरा में 107 परिवारों को किस्त का इंतजार है। अमरौधा निकाय में 6, झींझक में 3, मूसानगर में 40 पात्रों को अभी किस्त नहीं मिली है। कंचौसी में 5, पुखरायां में 8, राजपुर में 34, रसूलाबाद में 540 परिवारों को पहली किस्त का इंतजार है।

................
कहां कितने लाभार्थियों को मिली पहली किस्त
अकबरपुर में 592 परिवारों को पहली किस्त मिली है। अमरौधा में 43, डेरापुर में 10, झींझक में 88 और कंचौसी में 151 परिवारों को पहली किस्त मिल चुकी है। मूसानगर में 499, पुखरायां में 374, राजपुर में 669, रनियां में 56 परिवारों को किस्त दी गई है। रसूलाबाद निकाय में 250, शिवली में 49 और सिकंदरा में 181 परिवारों को पहली किस्त मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed