फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   84 students passed the exam without giving exam

ये तो हद ही हो गई यहां बिना बोर्ड परीक्षा के ही पास हो गए 84 मुन्ना भाई

Sun, 29 Oct 2017 12:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 29 Oct 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
84 students passed the exam without giving exam
डेमो पिक
अापने नकल करने और कराने के कई किस्से सुने होंगे लेकिन अब जो मामला सामने आया है वो उन सभी से अलग और अनोखा है। ये मामला है उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का जहां नकल तो छोड़िए बच्चे बिना बोर्ड परीक्षा दिए ही पास हो गए।  
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा सचिव नीना श्रीवास्तव ने गुरुवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2017 की परीक्षा में बिना परीक्षा दिए पास हुए 84 छात्र-छात्राओं का रिजल्ट निरस्त कर दिया है। इस मामले में दोषी पाए गए हरदोई जिले के मल्लावां के पटेल स्मारक इंटर कॉलेज को पांच साल के लिए डिबार कर दिया है। इन छात्र-छात्राओं के अंक पत्र व प्रमाण पत्र वापस भेजने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


 

छात्र बिना परीक्षा दिए अच्छे अंक के साथ उत्तीर्ण हुए हैं

84 students passed the exam without giving exam
डेमो पिक
मल्लावां क्षेत्र के पटेल स्मारक इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 84 परीक्षार्थियों के बिना परीक्षा दिए पास होने की शिकायत सुकरौला निवासी श्रीपाल वर्मा ने माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव से की थी।

उन्होंने बताया था कि कॉलेज में हाईस्कूल के 82 व इंटरमीडिएट के दो छात्र बिना परीक्षा दिए अच्छे अंक के साथ उत्तीर्ण हुए हैं। श्रीपाल वर्मा ने बोर्ड को परीक्षार्थियों के रोल नंबर, कॉलेज में नियमित उपस्थिति शीट आईबी 88 उपलब्ध कराई थी। इस मामले को संदिग्ध मानते हुए सचिव ने सभी परीक्षार्थियों के रिजल्ट रोकने और वितरण न करने के निर्देश दिए थे। डीआईओएस और बोर्ड के अधिकारियों की अलग-अलग टीम बनाकर जांच कराई थी। इसमें मल्लावां के पटेल स्मारक इंटर कॉलेज के प्रबंधतंत्र को दोषी मानते हुए सचिव ने कॉलेज को पांच साल के लिए डिबार कर दिया है।

 

84 students passed the exam without giving exam
डेमो पिक
इसके साथ ही कॉलेज के दोनाें केंद्र व्यवस्थापक सियाराम व उमाकांत वर्मा, कक्ष निरीक्षक, सीलिंग पैकिंग, बंडल वाहक को पांच साल तक कोई जिम्मेदारी न दिए जाने का आदेश जारी किया है। डीआईओएस नरेंद्र शर्मा ने बताया कि यूपी बोर्ड के आदेश पर सभी छात्र-छात्राओं के रिजल्ट बोर्ड को वापस भेजे जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

 
विज्ञापन

इन रोल नंबरों के निरस्त किए रिजल्ट

84 students passed the exam without giving exam
डेमो पिक
यूपी बोर्ड ने पटेल स्मारक इंटर कॉलेज मल्लावां केंद्र पर हाईस्कूल की परीक्षा देने वाले 1081655, 103923, 1073926, 1073932, 1073935, 1073939, 1073940, 1073946, 1073974, 1073882, 1073883, 1073904, 1073912, 4060196, 4060197, 4060198, 4060201, 4060205, 4060210, 4060213, 4060215, 4060219, 4060222, 4060232, 4060238, 4060239, 4060241, 4060242, 4060250, 4060255, 4060265, 4060268, 4060269, 4060270, 4060271, 4060273, 4060289, 4060290, 4060301, 4060302, 4060303, 4060304, 4060309, 4060314, 4060319, 4060321, 4060326, 4060329, 4060330, 4060335, 4060336, 4060342, 4060353, 4060364, 4060367, 4060370, 4060372, 4060374, 4060380, 4060382, 4060388, 4060390, 4060392, 4060401, 4060404, 4060407, 4060408, 4060422, 4060427, 4060433, 4060439, 4060445, 4060448, 4060450, 4060454, 4060462, 4060467, 4060473, 4060491, 4060496, 4060498, 4060500 और इंटर की परीक्षा देने वाले 0821772 व 0821779 परीक्षार्थियों का रिजल्ट निरस्त किया है। 

इन कॉलेजों के थे परीक्षार्थी 
बोर्ड परीक्षा केंद्र के दौरान मल्लावां के पटेल स्मारक इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर राजकीय उमावि भीठा महासिंह के 69, श्रीकृष्ण रामलाल उमावि मल्लावां के 1, सोबरनलाल वर्मा इंटर कॉलेज वर्मा के 12 परीक्षार्थी थे। इसके साथ ही पटेल स्मारक इंटर कॉलेज को स्वकेंद्र बनाया गया था। इसमें दो छात्राएं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed