{"_id":"61b0f35c740ec07da661add2","slug":"84-passengers-from-abroad-returned-to-kanpur-10-people-from-omicron-affected-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशत: विदेश से 84 यात्री कानपुर लौटे, 10 लोग ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से, सभी की कराई जा रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहशत: विदेश से 84 यात्री कानपुर लौटे, 10 लोग ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से, सभी की कराई जा रही जांच
Thu, 09 Dec 2021 11:20 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:20 AM IST
सार
सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि विदेश से लौटने वाले लोगों के साथ इनके संपर्क में आने वाले संदिग्धों की भी सैंपलिंग की जा रही है। विदेश यात्रा से लौटने वालों को एक सप्ताह के लिए क्वारंटीन करा दिया गया है। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी, उनका सैंपल 14 दिन बाद फिर लिया जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेशों से 84 यात्री कानपुर आ गए हैं। इनमें 10 लोग ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से लौटे हैं। इनमें सबसे ज्यादा लोग ब्रिटेन से आए हैं। इसके अलावा अन्य लोग दुबई, सिंगापुर, न्यूजीलैंड आदि देश घूमकर लौटे हैं।
बुधवार रात केंद्र से सूची मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लौटने वाले लोगों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। रैपिड रिस्पांस टीमें उनका ब्यौरा इकट्ठा कर रही हैं। तीन दिन में विदेश से आने वाले 212 लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग के पास आई है।
इसमें बुधवार को 84 लोगों की सूची आई है। सबसे अधिक ध्यान 10 लोगों पर दिया जा रहा है। ये ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से आए हैं। इन्हें तुरंत क्वारंटीन होने की सलाह दी गई है। रैपिड रिस्पांस टीमों ने बुधवार को 19 लोगों की सैंपलिंग की है।
विज्ञापन
इनकी जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाएगी। टीमों ने इनके संपर्क में आने वालों की भी सूची तैयार की है। उनकी जांच की जा रही है कि कहीं संपर्क में आने वालों में तो कोई लक्षण नहीं है। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि विदेश से लौटने वाले लोगों के साथ इनके संपर्क में आने वाले संदिग्धों की भी सैंपलिंग की जा रही है। विदेश यात्रा से लौटने वालों को एक सप्ताह के लिए क्वारंटीन करा दिया गया है। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी, उनका सैंपल 14 दिन बाद फिर लिया जाएगा।