फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   82,000 demanded for a household electricity connection in an un-electrified area

UP: अविद्युतीकृत क्षेत्र में घर बता कनेक्शन के लिए मांगे 82 हजार, सेना जवान की बेटी ने डीएम से लगाई गुहार

Mon, 06 Jul 2026 10:51 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 06 Jul 2026 10:51 PM IST
सार

बिजली कनेक्शन के लिए सेना जवान की बेटी ने वीडियो जारी कर डीएम से गुहार लगाई। मां ने अप्रैल में एक किलोवाट के लिए आवेदन किया था। डीएम कार्यालय में जनसुनवाई में भी शिकायत की थी। 

विज्ञापन
82,000 demanded for a household electricity connection in an un-electrified area
आयत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगालैंड में तैनात सेवा के जवान की पत्नी व बच्चे माती किशनपुर स्थित घर में बिजली कनेक्शन लेने के लिए परेशान हो रहे हैं। बिजली निगम के अधिकारी नियमों का पेच बता रहे हैं तो अब सेना जवान की बेटी ने वीडियो जारी कर डीएम से बिजली कनेक्शन कराने की गुहार लगाई है। इस वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।

विज्ञापन


अकबरपुर के माती- किशुनपुर (कृष्णानगर) निवासी असलम खान सेना में जवान हैं और मौजूदा समय में नगालैंड में तैनात हैं। परिवार में पत्नी, कक्षा छह में पढ़ रही बेटी आयत व छोटा बेटा अहान है। अप्रैल में एक किलोवाट के लिए किए गए आवेदन के बाद भी घर में बिजली कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। जैनपुर उपकेंद्र के जेई ने अविद्युतीकृत क्षेत्र में घर बता 82,593 रुपये का एस्टीमेट थमा दिया। इसके बाद सेना के जवान की पत्नी आसमा ने जिलाधिकारी कार्यालय में जनसुनवाई में शिकायत की। इसके बाद भी कनेक्शन नहीं मिला।
विज्ञापन


भीषण गर्मी में सेना के जवान का परिवार परेशान है। केंद्रीय स्कूल में पढ़ रही बेटी आयत ने परिजन की परेशानी देखी तो उसने वीडियो बनाकर डीएम से बिजली कनेक्शन दिलाने की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि घर से पचास मीटर दूरी पर अन्य घरों में बिजली कनेक्शन है। बिजली निगम के अधिकारी अविद्युतीकृत क्षेत्र में घर बता रहे हैं, जबकि घर के सामने ही बिजली का पोल लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ अंशुमान पांडेय ने बताया कि सेना के जवान की पत्नी के प्रार्थना पत्र पर जेई से स्थलीय जांच कराई गई। सेना के जवान का घर अविद्युतीकृत क्षेत्र में स्थित है। ऐसे क्षेत्र में घर में बिजली कनेक्शन के लिए 71.5 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर तय है। आवेदन का घर के एरिया के अनुसार 82,593 रुपये जमा करने पर बिजली कनेक्शन दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed