{"_id":"5c7add2ebdec224a611c269c","slug":"81551555886-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को पानी में डुबोकर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को पानी में डुबोकर की थी हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा-एक की छात्रा की मौत के मामले में शनिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डुबाकर हत्या की गई थी और उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म की बात भी सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो की धाराएं बढ़ा दी हैं।
मंगलवार को एक गांव निवासी व्यक्ति की बेटी (7) घर से शौच की बात कह कर निकली थी। उसके बाद से वह घर नहीं लौटी थी। परिजनों ने पुत्री की हर जगह तलाश की थी, लेकिन उसका कहीं सुराग नही लगा था। तब पिता ने थानें में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुरुवार की रात गांव के ही युवक मलखान की निशानदेही पर छात्रा का शव गांव के बाहर पानी भरे गड्ढे से बरामद किया था। पुलिस ने आरोपी मलखान के खिलाफ अपहरण व हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शनिवार को मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कुकर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई हैं।
थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका के पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में मंगलवार को ही मर जाने की जानकारी दी गई है। मलखान सिंह के विरुद्ध 376 एवं पॉक्सो की धाराएं बढ़ा दी गई है। जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए की जाएगी।