{"_id":"5c7adc2bbdec2273771f4610","slug":"81551555627-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट खोरी रोकने के लिए खाद्य विभाग ने चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट खोरी रोकने के लिए खाद्य विभाग ने चलाया अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। होली के त्योहार में मिलावट खोरी बढ़ने की आशंका को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम ने शनिवार को जनपद के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया। इस दौरान जहां खाद्य वस्तुओं के नमूने लिए वहीं प्रतिष्ठान संचालकों को मिलावटी खाद्य वस्तुएं के बारे में जागरूक भी किया।
जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर मिलावटी खाद्य वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान रूरा बजरंग नगर से राम विलास यादव की खोया भट्टी से खोये का नमूना लिया गया। वहीं साफ सफाई का अभाव में मिलने पर उन्हें निर्देश दिए गए। वहीं रायपुर चिरौरा स्थित नीलम कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया गया, जहां सेव, लाल मिर्च, कस्तूरी मेथी, धनिया सहित अन्य सामग्री की गुणवत्ता को जांचा गया। साथ ही प्रतिष्ठान के मैनेजर मनोज प्रसाद को स्टोरेज में रखे माल के मालिक का विवरण भी रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए गए। वहीं डेरापुर स्थित खोया भट्टी के मालिक अंकित गुप्ता के यहां साफ सफाई का अभाव मिलने पर चेतावनी दी गई। इस दौरान टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी शैलेश दीक्षित, खाद्य सुरक्षाधिकारी धीरज दीक्षित, सुमांशु सचान, सुनील कुमार, विनीता यादव, सुधा कनौजिया, रूचि बाजपेयी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। खाद्य सुरक्षाधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि मिलावट खोरी पर लगाम लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा।