फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पाल नगर कॉलोनी में पक्की सड़क न बिजली के खंभे

पाल नगर कॉलोनी में पक्की सड़क न बिजली के खंभे

Fri, 25 Jan 2019 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
पाल नगर कॉलोनी में पक्की सड़क न बिजली के खंभे
फतेहपुर। शहर की पालनगर कॉलोनी गांवों के कच्चे गलियारों वाला शहर का हिस्सा है। करीब पांच परिवारों वाली इस कालोनी में एक भी सड़क पक्की नहीं है। मुख्य पहुंच मार्ग की भी हालत बदतर है। लोग बल्लियों के सहारे घरों में बिजली कनेक्शन जोड़े हैं। स्ट्रीट लाइटें न होने के कारण रात के समय कीचड़ से बचकर कालोनी के अंदर से निकल पाना मुश्किल है।
विज्ञापन

नई तहसील के सामने स्थित पालनगर कॉलोनी अब तक उपेक्षित है। अब तक करीब पांच सौ परिवार बस चुके हैं और अभी कालोनी का दायरा बढ़ता जा रहा है। नई बस्ती की इस कालोनी में एक भी सड़क पक्की नहीं है। कुछ घरों को छोड़कर अन्य सभी में बल्लियों के सहारे बिजली कनेक्शन जोड़े गए हैं। घरों से निकलने वाला गंदा पानी गलियों में फैलता है। ऐसे में ज्यादातर रास्ते कीचड़युक्त हैं। निर्माण सामग्री लेकर मालवाहक वाहनों के आने जाने से कई स्थान की पाइप लाइन चोक हो चुकी है, जिससे बड़े हिस्से में जलापूर्ति बाधित है। क्षेत्रीय सभासद मो. इरशाद का कहना है कि नई आबादी होने के कारण अभी तक पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। कालोनी के कई रास्तों का एस्टीमेट तैयार कराया गया है। बोर्ड की बैठक में आबादी की सड़कों के पक्की कराने के साथ विद्युतीकरण के लिए प्रस्ताव रखा जाना है। उनके ही कार्यकाल में कालोनी में सभी शहरी सुविधाएं मुहैया हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed