{"_id":"5c23cd49bdec2256bb2515fc","slug":"81545850185-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेज वन. औरैया: भाजपा के ब्लॉक प्रमुख समेत चार पर रंगदारी मांगने का केस-MAHOBA","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेज वन. औरैया: भाजपा के ब्लॉक प्रमुख समेत चार पर रंगदारी मांगने का केस-MAHOBA
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला (औरैया)। एक लाख रुपये रंगदारी मांगने और न देने पर कब्जा करने के उद्देश्य से दुकान का सारा सामान बाहर निकालकर फेंकने पर दुकानदार ने बिधूना के ब्लॉक प्रमुख समेत चार लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। यह ब्लाक प्रमुख भाजपा के नेता हैं।
पुलिस के मुताबिक बेला निवासी श्रवण चतुर्वेदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी कस्बे के मेन चौराहे पर सात दुकानें हैं। इसमें वह, उसके भाई कैलाश चतुर्वेदी और भतीजा शीलू हिस्सेदार हैं। इनका बंटवारा नहीं हुआ है। एक भाई ने कस्बा निवासी विनीत कुमार को एक दुकान बेच दी थी। जब उसको इस बात की जानकारी हुई तो उसने विनीत कुमार के खिलाफ दीवानी न्यायालय में वाद दायर कर दिया।
यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। श्रवण चतुर्वेदी का आरोप है कि मंगलवार को दुकान में कब्जा करने के उद्देश्य से बिधूना से भाजपा के ब्लॉक प्रमुख कौशलेंद्र सिंह राजपूत, ब्लॉक प्रमुख का भाई रोहिताश राजपूत निवासी नौसारा और विनीत कुमार व अमर पुत्रगण रामगोपाल निवासी बेला आए और एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। जब उसने रुपये देने से मना किया तो उन लोगों ने उसे मारापीटा और दुकान का ताला तोड़कर सामान बाहर फेंक दिया। आसपास के लोगों के पहुंचने पर धमकी देते हुए भाग निकले। थाना पुलिस ने मंगलवार की देर शाम ब्लॉक प्रमुख समेत चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष विष्णु गौतम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ब्लॉक प्रमुख के भाई रोहिताश राजपूत का कहना है कि उन्हें इस मामले में जबरन घसीटा जा रहा है, उनका कोई लेना देना नहीं है। उधर, ब्लॉक प्रमुख का भी कहना है कि वह घटना के समय घटनास्थल पर मौजूद ही नहीं थे। उनपर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-विवादित दुकान का वाद न्यायालय में है विचाराधीन, एसओ बोले, तहरीर के आधार पर दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो