{"_id":"5aaaad944f1c1bb3758b59b8","slug":"81521134996-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंप कैनाल बंद, पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंप कैनाल बंद, पानी का संकट
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जाफरगंज (फतेहपुर)। खजुहा विकास खंड क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में बना पंप कैनाल शोपीस बन गया है। रिंद नदी का पानी सूखने से सिंचाई व्यवस्था ठप हो गई है। गेहूं, गन्ना और अन्य रबी की फसलें सूख रही हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
बहादुरपुर पंप कैनाल से हबीबपुर, गांजर, ज्वाला का डेरा, रमदिनवापुर, डांडा, अमौली और बहादुरपुर गांव के किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। पंप कैनाल का रिंद नदी के पानी से संचालन होता है। पानी सूखने पर निचली गंगा नहर से नदी में पानी छोड़ा जाता है। जो पंप कैनाल के माध्यम से फसलों की सिंचाई होती है। रिंद नदी में चेकडैम न बनने की वजह से बारिश व निचली गंगा नहर का पानी यमुना नदी में बह जाता है। जनप्रतिनिधियों से ग्रामीण नदी में चेकडैम बनवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
ग्राम प्रधान राम विशाल व भोला निषाद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से चेकडैम बनाने की मांग की थी। ऑपरेटर जीत सिंह ने बताया कि आठ मार्च से रिंद नदी का पानी खत्म हो गया है। इसके पहले दो-चार घंटा चलने के लिए पानी आ जाता था। अब तो पानी नहीं बचा है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता काशीराम आर्य ने बताया कि रिंद नदी में पानी आने के बाद ही पंप कैनाल से पानी का संचालन होगा।