{"_id":"5a298c324f1c1bce408bb9f4","slug":"81512672306-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने ट्रक के खलासी को कुचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने ट्रक के खलासी को कुचल
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार कार ने ट्रक के खलासी को कुचल दिया। जिला अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना पर सोनभद्र से परिजन आए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के बड़ेगांव निवासी रमेश का बेटा रज्जन सोनी (22) गांव के ही चालक सोना बच्चा के साथ ट्रक का खलासी था। चालक ने बताया कि कानपुर से कंटेनर का भाड़ा लादकर मिर्जापुर जा रहे थे। कल्यानपुर थाना हाईवे के टोल प्लाजा के पास रात करीब साढ़े 11 बजे खाने के लिए ढाबे पर रुके थे। खलासी रज्जन शौच के लिए गया था।
हाईवे पार कर लौटते समय कानपुर की ओर जा रही कार ने खलासी को कुचल दिया। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। खलासी को गोपालगंज पीएचसी लेकर पहुंचे। डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया। वहां पहुंचने से पहले मौत हो गई। थाना प्रभारी जीपी सिंह ने बताया कि कार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
कार ने खलासी को कुचला, मौत
हादसे के बाद कार लेकर कानपुर की ओर भागा चालक