{"_id":"59fa12564f1c1b74698b8e58","slug":"81509560918-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को जहर देकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को जहर देकर मार डाला
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने महिला को जहर देकर मार डाला। घटना की सूचना पर मायके वाले मौके पर पहुंचे और युवती के ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मनिहारी निवासी राजेश कुमार ने बेटी रेखा (24) की शादी मोहम्मदाबाद के किदवई नगर निवासी राहुल राठौर के साथ 2012 में की थी। मंगलवार देर शाम रेखा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर उसके पिता और परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बेटी की हत्या किए जाने की बात कहकर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता राजेश ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद रेखा के ससुरालीजनों ने दहेज में दो लाख रुपये और सोने की चेन की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत अपने मायके वालों से की। मायके वालों ने जैसे तैसे मामले को शांत कराया। कुछ समय तक मामला शांत रहा, लेकिन इसके बाद फिर से रेखा को प्रताड़ित किया जाने लगा। पिता ने पति राहुल, सास, ससुर ओमसरन, देवर टिंकू, उसकी पत्नी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
पति सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो