{"_id":"59a1c8184f1c1bf61e8b4903","slug":"81503774744-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल्हा सुनकर जोश में आए श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आल्हा सुनकर जोश में आए श्रोता
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भरुआसुमेरपुर। तीजा महोत्सव के तीसरे दिन पशु बाजार मेला मैदान में आल्हा गायकों ने वीर रस से ओतप्रोत होकर बेतवा नदी की लड़ाई का वर्णन किया। आल्हा सुनकर लोगों में जोश भर गया और देर शाम तक यह कार्यक्रम चलता रहा।
तीजा मेला के तीसरे दिन शनिवार को पशु बाजार मैदान में आल्हा गायकों ने अपना गायन प्रस्तुत किया। आल्हा गायक चरन सिंह तमौरा महोबा, लल्लू यादव बबीना जालौन, बिदोखर के विनोद सिंह, कालिंजर बांदा वंसू सोनकर, कुरारा के अनीस अहमद, झलोखर के महावीर, बसंत विश्वकर्मा, खन्ना के उदय सिंह, बिगहना के मोहित सिंह, बदौसा के वचनलाल, छतरपुर के रामकुमार, भमई के छुट्टू, गोहांड के अक्षयलाल सहित अन्य कलाकारों ने आल्हा उदल की वीरता का बखान करते हुए नदी बेतवा की लड़ाई का विस्तृत बखान किया और लोगों को वीर रस से ओतप्रोत कर दिया। इस मौके पर पशुबाजार मालिक अमर सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, जयकरन सिंह, सौरभ सिंह, पूर्व सभासद जितेंद्र सिंह तोमर, अभिषेक सिंह तोमर, अखिलेश सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
आल्हा सुन जोश में आए श्रोता
-तीजा महोत्सव पर हुआ आल्हा गायन