{"_id":"5944247f4f1c1bba5e8b47e5","slug":"81497638015-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत एक घायल
शाहाबाद/सांडी। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के भदासी निवासी भगत सिंह (40) शुक्रवार को गांव के सामने रोड पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शहर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे बाइक सवार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। बताया कि बाइक चालक हिरासत में है। मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उधर सांडी थाना क्षेत्र में कोल्ड स्टोर के निकट बाइक सवार गौरव मिश्र (25) पुत्र मतली व साथी राधेश्याम (22) निवासी ललुआमऊ हरपालपुर को लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। बाइक चला रहा गौरव हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
- जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत