फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   80 thousand rupees stolen from the pocket of a cattle keeper in an auto

Kanpur News: ऑटो में पशु पालक की जेब से 80 हजार रुपये पार

Thu, 08 May 2025 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
80 thousand rupees stolen from the pocket of a cattle keeper in an auto
भरथना। भैंस बेचकर ऑटो से लौट रहे पशु पालक की जेब से टप्पेबाजों ने 80 हजार रुपये पार कर दिए। पशु पालक ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। बाद में पशु पालक से शिकायत की तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

क्षेत्र अंतर्गत ड़डियन (थरी) गांव निवासी पीड़ित पशु पालक हाकिम सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया गुरुवार को तीन पुत्रों के साथ भैंस बेचने परशुपुरा पशु बाजार गया था। भैंस बेचकर मिले 80 हजार रुपये पैंट की अंदर वाली जेब में रखकर वापस आ रहा था।
विज्ञापन

वह पुत्रों के साथ बकेवर से ऑटो में सवार हुआ था। ऑटो में चालक समेत एक अन्य व्यक्ति बैठा था, रास्ते मे पागलबाबा मंदिर के सामने ऑटो चालक ने ऑटो रोककर उसमें सवार व्यक्ति को उतार दिया। इसी दौरान जेब कटी देखकर उसने विरोध जताया। इस पर ऑटो चालक गालीगलौज करने लगा और फोन कर अपने लोगों को बुलाकर उसे व बेटों को पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि ऑटो चालक ने अपने किसी परिजन से मेरी जेब कटवाकर रास्ते मे ऑटो रोककर उसे उतार दिया। विरोध करने पर अपने परिजनों को बुलाकर मारपीट कर दी। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed