फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   80 crore rupees of industries went down the drain due to rain

Kanpur News: बारिश से उद्योगों के 80 करोड़ गए पानी में

Wed, 03 Sep 2025 02:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
80 crore rupees of industries went down the drain due to rain
कानपुर। मंगलवार सुबह हुई झमाझम बरसात ने उद्योगों के 80 करोड़ के टर्नओवर को झटका दिया है। ढाई हजार से ज्यादा फैक्टरियों में पानी भरने से माल खराब हो गया। फैक्टरियों में सुबह की पाली 50 प्रतिशत श्रमिकों और कर्मचारियों के न आने पर शुरू नहीं हो पाई। जिन फैक्टि्रयों में कर्मचारी आए वहां दोपहर 12 बजे से बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


दादानगर, पनकी साइट एक, दो, तीन, चार और पांच, फजलगंज, इस्पातनगर-व्यापारनगर में 10 हजार के करीब अलग-अलग इकाइयां हैं। पनकी साइट एक से पांच तक 1500-2000 इकाइयां हैं। बरसात के चलते निचले इलाकों वाली इकाइयों में जलभराव हो गया। उद्यमियों ने बताया कि पहली पाली सुबह सात बजे से शुरू होती है। केमिकल, प्लॉस्टिक, इंजीनियरिंग, पैकेजिंग उद्योग अनवरत चलते हैं। इनमें दिन-रात काम होता है। श्रमिक और कर्मचारियों के न आने से उत्पादन प्रभावित रहा। पनकी और फजलगंज औद्योगिक क्षेत्र में सुबह नौ बजे के करीब बिजली चली गई। यहां पर 1200 से अधिक इकाइयां हैं। बिजली न आने से इन इकाइयों में कच्चा माल खराब हो गया। उत्पादन नहीं हो सका।
विज्ञापन

इसके अलावा जब-जब बिजली आई तो ट्रिपिंग शुरू हो गई। आईआईए के मंडल अध्यक्ष दिनेश बरासिया ने बताया कि फैक्टरियों में पानी भर गया और 50 प्रतिशत श्रमिक-कर्मचारी काम पर ही नहीं आए। पहली पाली में उत्पादन नहीं हो सका। नगर निगम दादानगर, अपट्राॅन इस्टेट, उद्योग कुंज क्षेत्र के रखरखाव का काम देखता है। इसके बाद भी जलभराव की स्थिति बनी रहती है। नालों और नालियों को साफ तक नहीं किया गया। जब इनके अफसरों से कहो तो वे यूपीसीडा का क्षेत्र होने की बात कहते हैं जबकि यूपीसीडा पनकी साइट एक से पांच, बजरंग इस्टेट और इस्पातनगर-व्यापारनगर क्षेत्र देखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक बहुराष्ट्रीय कंपनी सालाना 30 लाख का भुगतान नगर निगम को करती है। उसकी फैक्टरी में जगह-जगह पानी भर गया। पीआईए के अध्यक्ष मनोज बंका का कहना है कि पनकी साइट एक से पांच तक स्थित 15000-2000 इकाइयों में पानी भर गया। इससे उत्पादन तो प्रभावित रहा और माल भी खराब हो गया। फीटा के महासचिव उमंग अग्रवाल ने बताया कि फजलंगज, पनकी क्षेत्र की तमाम फैक्टरियों में पानी भरने से उत्पादन प्रभावित रहा। कई क्षेत्रों में बिजली भी सुबह से चली गई। कुल 80 करोड़ के कारोबार का नुकसान हुआ। जलभराव से श्रमिक-कर्मचारी सुबह काम पर ही नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed