{"_id":"6897a55c54eb01139a0a8af6","slug":"76-year-old-mother-beaten-tortured-by-cutting-off-electricity-and-water-supply-report-filed-against-son-daughter-in-law-and-grandson-kanpur-news-c-362-1-ka11011-128782-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 76 साल की मां को पीटा, बिजली व पानी बंदकर किया प्रताड़ित, बेटे-बहू और पाैत्र पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 76 साल की मां को पीटा, बिजली व पानी बंदकर किया प्रताड़ित, बेटे-बहू और पाैत्र पर रिपोर्ट
विज्ञापन
कानपुर। पूत-कपूत सुने हैं पर ना माता सुनी कुमाता... यह कहावत साइकिल कारोबारी पर सटीक बैठती है। जिस मां ने बेटे को मकान खरीदकर दिया। अब वही बेटा 76 साल की वृद्धा को घर से निकालने के लिए प्रताड़ित कर रहा है। कमरे की लाइट काट दी है। पानी भी बंद कर दिया। मारपीट करता है। वृद्धा ने बेटे-बहू और पाैत्र के खिलाफ प्रताड़ित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कौशलपुरी निवासी सुदेश कोहली (76) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने व पति वेदवृत ने साल 1999 में बेटे के नाम से मकान खरीदा था। आरोप है कि साल 2016 में पति की मौत के बाद साइकिल कारोबारी बेटे राजीव कोहली, उनकी पत्नी सीमा व पाैत्र ध्रुव ने प्रथम तल में उसे अलग कर दिया। वृद्धा ने पिछले चार माह से पुत्र, बहू व पाैत्र पर तरह-तरह से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बताया कि उनके फ्लोर के ताले की डुप्लीकेट चाबी बनाकर कई बार घर का सामान चोरी कर लिया। प्रथम तल का बिजली कनेक्शन व पानी बंद कर दिया। उनकी पानी की मोटर तक खोलकर ले गए। कई बार पीटा और धमकी देकर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस को सूचना दी लेकिन बेटे के धनबल के कारण शिकायत को अनसुना कर दिया गया। नजीराबाद थाना प्रभारी राजकेसर ने बताया कि तहरीर के आधार पर दंपती समेत तीन पर स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, धमकाने और चोरी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है। (संवाद)
नजीराबाद थाना प्रभारी राजकेसर ने बताया कि जांच में सामने आया है कि सुदेश कोहली ने अपने पिता के मकान को खरीदा था जो बाद में बेटे राजीव के नाम कर दिया। बेटा करोड़ों की संपत्ति नाम होने के बाद से प्रताड़ित कर रहा है। उसने एक इलेक्ट्रॉनिक वाले को मकान बेचा है जिसकी कीमत करोड़ों में है।