फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   75 year old groom goes viral once again, now the old man will go to pick the bride without marriage

UP: एक बार फिर वायरल हुआ 75 साल का दूल्हा, बोला- चुपके से जाऊंगा और दुल्हन को ले आऊंगा; एक बार खा चुका है धोखा

Fri, 27 Oct 2023 04:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 27 Oct 2023 04:24 PM IST
सार

Banda: रामसजीवन का कहना है कि उस बार दुल्हन ने बारातियों की संख्या अधिक होने की वजह से मना कर दिया था। इसलिए अब वह चुपचाप जाएगा और अपनी दुल्हन को ब्याह कर घर लाएगा।

विज्ञापन
75 year old groom goes viral once again, now the old man will go to pick the bride without marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार चुपके से जाउंगा और दुल्हन को ले आउंगा। इस घोषणा के साथ 75 साल का दूल्हा सोशल मीडिया पर एक बार फिर वायरल है। उसका कहना है कि पिछली बार वह 500 बारातियों के साथ दुल्हन लेने जा रहा था। दुल्हन के परिजन इतने बारातियों का स्वागत नहीं कर सकते थे।

विज्ञापन

इसलिए दुल्हन ने मना कर दिया था। अब वह चुपचाप जाएगा और शादी कर दुल्हन को अपने साथ लेकर आएगा। बांदा जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव में अजीब शादी के रूप में एक मामला सामने आया था। यहां के निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग रामसजीवन 22 अक्तूबर को बारात लेकर हमीरपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

रीति-रिवाज के अनुसार सारे काम हुए, दूल्हे ने भी शेरवानी और पगड़ी पहनी थी। लेकिन जब वह हमीरपुर की ओर बढ़े तभी एक कॉल ने उनके चेहरे की खुशी छीन ली। बताया गया कि कॉल दुल्हन की थी और उसने शादी करने से मना कर दिया। उसके बाद बुजुर्ग उदास हो गया और शादी के उसके अरमान टूट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुपचाप जाएगा और दुल्हन को घर लाएगा
बताया जाता है कि घर में भी उसका इसी वजह से तनाव बढ़ गया और अब वह बाहर रहता है। उसके बाद फिर से उसकी शादी चर्चा में आ गई है। रामसजीवन का कहना है कि उस बार दुल्हन ने बारातियों की संख्या अधिक होने की वजह से मना कर दिया था। इसलिए अब वह चुपचाप जाएगा और अपनी दुल्हन को ब्याह कर घर लाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed