फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   73,711 consumers who have not completed KYC will be supplied domestic gas at commercial rates.

Kanpur News: केवाईसी न कराने वाले 73711 उपभोक्ताओं को कामर्शियल रेट पर मिलेगी घरेलू गैस

Sun, 02 Aug 2026 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 02 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
73,711 consumers who have not completed KYC will be supplied domestic gas at commercial rates.
कानपुर देहात। एलपीजी सिलिंडरों का सत्यापन न कराने वाले जनपद के 73711 उपभोक्ताओं को नुकसान उठाना पड़ सकता है। उनको घरेलू सिलिंडर कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम पर मिलेगा। इंडियन ऑयल की तरफ से इन उपभोक्ताओं को केवाईसी कराने के लिए 15 अगस्त तक का अंतिम समय दिया है।
विज्ञापन

जनपद में घरेलू गैस सिलिंडर के कुल 307412 उपभोक्ता हैं। वर्तमान समय में इन्हें 14.2 किलो का घरेलू सिलिंडर 959.50 रुपये में मिल रहा है। जबकि 19 किलो का कॉमर्शियल सिलिंडर 2980 रुपये में है। घरेलू सिलिंडर की एक किलो एलपीजी 67.57 रुपये की पड़ती है। वहीं कॉमर्शियल सिलिंडर की एक किलो एलपीजी 156.84 रुपये की पड़ रही है। ई-केवाइसी न कराने पर घरेलू सिलिंडर के उपभोक्ताओं को प्रति किलो एलपीजी के लिए 89.27 रुपये अतिरिक्त देने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

इंडियन ऑयल ने सभी गैस वितरण एजेंसियों को 15 अगस्त तक शत प्रतिशत ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए हैं। जो उपभोक्ता अपने कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराते हैं, उनको महंगी एलपीजी लेनी पड़ सकती है। इसका असर उनकी जेब पर पड़ेगा। सरकार ने राशन कार्ड धारकों की तरह ही एलपीजी उपभोक्ताओं की भी ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए हैं। यह प्रक्रिया बीते छह महीने से चल रही है, लेकिन इसकी रफ्तार बहुत सुस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका-इस्राइल व ईरान के बीच इस वर्ष मार्च में शुरू हुए युद्ध की वजह से एलपीजी का संकट शुरू हुआ तो गैस वितरण एजेंसियों ने सिलिंडर उपलब्ध कराने के साथ ई-केवाइसी कराने की शर्त भी रखी है। इस दौरान काफी उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी करा ली। एलपीजी संकट समाप्त होने के बाद गैस वितरण एजेंसियों के साथ उपभोक्ताओं ने भी ई-केवाइसी में रुचि लेनी बंद कर दी। जिसके बाद कंपनी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।
.....................
233701 ने कराई ई-केवाईसी
जिला पूर्ति अधिकारी अभिषेक कुरील ने बताया कि जनपद में 307412 घरेलू गैस सिलिंडर के उपभोक्ता हैं। इनमें से 233701 ने अब तक ई-केवाईसी करा ली है। ई-केवाईसी कराने के लिए 15 अगस्त तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके लिए सभी गैस वितरण एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं। बताया कि उपभोक्ता अपनी गैस वितरण एजेंसी जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। ई-केवाईसी के लिए शिविर भी लगाए जाएंगे।

...............
घर बैठे उपभोक्ता कर सकते हैं ई-केवाईसी
उपभोक्ता गैस वितरण कंपनी के एप से घर बैठे भी ई-केवाईसी करा सकते हैं। उनको गैस वितरण एजेंसी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अकबरपुर इंडेन गैस एजेंसी के संचालक विमल कुमार तिवारी ने बताया कि इसके लिए उनको गूगल प्ले स्टोर से अपनी गैस वितरण कंपनी का एप डाउनलोड करना होगा। इंडेन के उपभोक्ता इंडेन वन, भारत गैस के उपभोक्ता हैलो बीपीसीएल, एचपी गैस के उपभोक्ता एचपी पे एप पर अपने एलपीजी कनेक्शन से जुड़े मोबाइल नंबर से लॉग इन करेंगे। यहां ई-केवाइसी आधार वैरिफिकेशन या अपडेट ई-केवाईसी का विकल्प दिखाई देगा। उस पर टैप कर अपने 12 अंकों के आधार नंबर को भरना होगा। इसके बाद आधार फेस आरटी एप की मदद से फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरे की पहचान) कराना होगा। ई-केवाईसी पूरी होने पर स्क्रीन पर कंफर्म लिखकर आएगा या फिर मोबाइल पर एसएमएस आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed