{"_id":"60be711f8ebc3eb4f703739e","slug":"726-toilets-of-president-s-village-will-be-painted-in-one-color-akbarpur-news-knp632811471","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रंग में रंगे जाएंगे राष्ट्रपति के गांव के 726 शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक रंग में रंगे जाएंगे राष्ट्रपति के गांव के 726 शौचालय
विज्ञापन
कानपुर देहात/डेरापुर। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर उनके पैतृक गांव परौंख में अफसरों की चहलकदमी बढ़ गई है। सीडीओ सौम्या पांडेय ने गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्या को सुना। उन्होंने कहा कि गांव के 726 शौचालयों को एक रंग में रंगा जाए। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर गांव में तीन हेलीपैड बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
सीडीओ सौम्या पांडेय सोमवार को सुबह ही राष्ट्रपति के पैतृक गांव परौंख पहुंच गई। उन्होंने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई। परौंख को एक नया रूप देने पर चर्चा की। उन्होंने अफसरों को गांव का कायाकल्प करने के निर्देश दिए। उन्होंने हर दिन परौंख गांव में होने वाले कामों की समीक्षा करने की बात कही। गांव के झलकारी बाई इंटर कॉलेज व पास के खेत में हेलीपैड व जनसभा स्थल बनाने को कहा।
सीडीओ ने कहा कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। गांव में एक आदर्श तालाब की स्थापना कर आस-पास पौधरोपण किया जाए। दस कैटल सेट, दस वर्मी कंपोस्ट के साथ प्रेरणा पोषण वाटिका, बायोगैस प्लांट की भी स्थापना की जाए। सीडीओ ने मंगलवार से हर दिन विभाग के अफसरों को शिविर लगाकर लोगों की समस्या को दूर करने व योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
चौपाल के दौरान गांव के राजकिशोर सिंह ने कहा कि अधिकारी गांव आकर चले जाते हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जाता है। इस पर अफसरों को हिदायत दी गई और कहा गया कि ग्रामीणों की समस्या समय रहते दूर की जाए। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
यहां पीडी दिनेश यादव, डीडीओ गोरख नाथ, सीएमओ डॉ. राजेश कटियार, उप निदेशक कृषि विनोद यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडेय, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन प्रकाश चंद्र, जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र मोहन व डीपीआरओ अनिल सिंह मौजूद रहे।
पोषण भत्ता के लिए लाभार्थियों का करें पंजीकरण
कानपुर देहात। चौपाल में अफसरों ने बताया कि रोज कमाने खाने वाले 77 लोगों को पोषण भत्ता के लिए पंजीकृत किया गया है। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह संख्या बेहद कम हैं। इसे बढ़ाया जाए। उन्होंने बताया कि गांव में अगर किसी की कोविड से मौत हुई है तो उसे चार लाख रुपये दिए जाएंगे। गांव के सरकारी भवनों में समूह की ओर से तैयार लाइट को लगाया जाएगा।
टीकाकरण के लिए लगाया जाएगा कैंप
कानपुर देहात। चौपाल के दौरान सीडीओ को जानकारी दी गई कि गांव में 45 साल से ऊपर के महज तीस प्रतिशत लोगों का ही टीकाकरण हो पाया। जबकि 18 साल से ऊपर के लोगों का टीकाकरण शुरू ही नहीं हो सका। इस पर सीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से नाराजगी जताई। साथ ही सीएमओ डॉ. राजेश कटियार को रोजाना शिविर लगाकर लोगों का टीकारकण कराने को कहा। मालूम हो कि गांव में कोरोना से 15 लोग संक्रमित हुए थे। जिनकी निगरानी समिति देखरेख कर रही है।
शिक्षक के समय पर न आने की शिकायत
कानपुर देहात। परौंख गांव में चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने सीडीओ को बताया कि प्राथमिक विद्यालय धौलपुर में तैनात सहायक अध्यापक समय से विद्यालय नहीं आते हैं। प्राथमिक विद्यालय में अवैध कब्जा होने की भी जानकारी दी गई। इसके साथ परौंख गांव के एएनम सेंटर व सड़कों के किनारे गोबर के ढेर व जानवरों के बांधने की बात लोगों ने कही। सीडीओ ने एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी को समाधान के निर्देश दिए।
परौंख में राष्ट्रपति का कार्यक्रम प्रस्तावित होने के चलते तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए अफसरों को निर्देश दिए गए हैं। अभी तारीख का निर्धारण नहीं हुआ है। - जितेंद्र प्रताप सिंह, डीएम