{"_id":"5c4a0b57bdec22737427494c","slug":"71548356439-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवकों ने स्कूल बस में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत युवकों ने स्कूल बस में की तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। छात्रों को घर छोड़कर लौट रही बस को शराब के नशे में धुत युवकों ने रोक लिया। पथराव कर बस के शीशे तोड़ दिए। दो युवकों ने चालक व परिचालक को बस से बाहर खींचकर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
नगर के स्थानीय सनडीसन पब्लिक स्कूल की बस छात्रों को घर छोड़ स्कूल लौट रही थी। सफीपुर परियर मार्ग पर संभाबाग के निकट बस चालक ने आगे चल रहे बाइक सवार कुछ युवकों को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक सवार युवकों ने बीच सड़क पर बाइक रोक बस रुकवा ली।
बस रुकते ही युवकों ने चालक दीपक पुत्र सुंदर लाल निवासी मोहल्ला कानूनगोयान व परिचालक रजनीश पुत्र दीपेंद्र निवासी ग्राम सकहन को खींचकर उतार लिया। दोनों को पीटने के बाद बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। चालक ने किसी तरह स्कूल व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार ने बताया कि चालक ने तहरीर दी है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-ओवरटेक के विवाद में चालक व परिचालक को भी पीटा
-घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया