{"_id":"5c38e8e8bdec22731a6ba75e","slug":"71547233512-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की डंपर से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की डंपर से कुचलकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। बेटे के साथ बाइक से दवा लेने अजगैन जा रही महिला की अजगैन-मोहान मार्ग पर डंपर की टक्कर से मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद इसी रास्ते से गुजर रही यूपी 100 की मदद न मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सीओ हसनगंज पहुंचे और ग्रामीणों व परिजनों को शांत करा जाम खुलवाया। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
हसनगंज थानाक्षेत्र के मोहान कस्बे के कटरा मोहल्ला निवासी रमापति (55) पत्नी स्व. भैयालाल राठौर शुक्रवार सुबह बेटे बबलू के साथ बाइक से अजगैन आ रही थी। अजगैन में रमापति को आंख की दवा लेनी थी। वे दोनों अजगैन मोहान मार्ग पर धाराखेड़ा गांव के पास पहुंचे तभी बाइक में पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। इससे रमापति सड़क पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। बबलू खंती में गिरकर घायल हो गया। बबलू के अनुसार हादसे के बाद मौके से गुजर रही एक यूपी 100 से उसने मदद मांगी लेकिन सिपाही बिना मदद किए ही चले गए। पुलिस के इस रवैये से आक्रोशित क्षेत्रीय लोग सड़क पर उतर आए।
क्षेत्रीय लोगों ने अजगैन-मोहान मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना पर क्षेत्राधिकारी हसनगंज भीमकुमार गौतम, एसडीएम सूरज यादव व हसनगंज व अजगैन थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। क्षेत्राधिकारी ने डंपर चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लगभग दो घंटे तक मार्ग जाम रहा। क्षेत्राधिकारी भीमकुमार गौतम ने बताया कि आरोपी चालक को मय वाहन गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
- दवा लेने जा रही थी, बाइक चला रहा बेटा हुआ घायल
- ग्रामीणों ने दो घंटे तक जाम रखा अजगैन-मोहान मार्ग