{"_id":"5bbfa7a4bdec2250396c7176","slug":"71539286948-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नल में खराबी से रुक रुक कर गुजरीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्नल में खराबी से रुक रुक कर गुजरीं ट्रेनें
Updated Fri, 12 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक (कानपुर देहात)। दिल्ली-हावड़ा रूट के झींझक स्टेशन से अक्षय वट आश्रम के पास गुरुवार की सुबह सिग्नल में तकनीकी खराबी आने से करीब 48 मिनट तक अप लाइन का यातायात बाधित रहा। इस बीच अप की एक्सप्रेस ट्रेनों को सिग्नल के पास दो-दो मिनट तक रोक कर गुजारा गया। सूचना पर पहुंचे एसएनटी स्टाफ ने मरम्मत कर सिग्नल ठीक किया।
सुबह करीब 5:47 मिनट पर झींझक स्टेशन के पास अप लाइन पर लगे सिग्नल संख्या 501 में खराबी आने के कारण वह लाल हो गया। पैनल बोर्ड पर संदेश देख स्टेशन मास्टर झींझक ने सूचना तकनीकी स्टाफ को दी, जिस पर वहां पहुंचे एसएनटी स्टाफ ने करीब 48 मिनट तक मशक्कत के बाद खराब सिग्नल की मरम्मत कर 6:35 बजे पर ठीक कर यातायात सुचारु किया। इस दौरान डिब्रूगढ़ राजधानी, सियालदाह-दिल्ली राजधानी, एनई-दिल्ली राजधानी को खराब सिग्नल के पास दो-दो मिनट रोक कर गुजारा गया। सिग्नल निरीक्षक झींझक संदीप बोस ने बताया की तकनीकी खराबी के कारण सिग्नल लाल हो गया था। स्टेशन अधीक्षक वेद प्रकाश ने बताया कि सिग्नल में तकनीकी खराबी के कारण ट्रैक बाधित हुआ था, एसएनटी स्टाफ ने उसे ठीक किया था, बाद में यातायात सुचारु रूप से बहाल हो गया।