फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   शराब के गोदाम में लूट, एक को घायल किया

शराब के गोदाम में लूट, एक को घायल किया

Thu, 09 Aug 2018 01:10 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
शराब के गोदाम में लूट, एक को घायल किया
घाटमपुर (कानपुर)। पुलिस चौकी कुवांखेड़ा के असधना गांव में बदमाशों ने शराब ठेका के गोदाम पर धावा बोलकर लूटपाट की और वहां सो रहे व्यक्ति को पीटकर घायल कर दिया। बदमाश शराब की पेटी में रखी शीशियां बोरी में पलटने के बाद 37 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। थाना सजेती में तहरीर के आधार पर बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी प्रकाश नारायण ने बताया कि उसके गांव में शराब का ठेका गुमटी में संचालित है। रात में सुरक्षा की दृष्टि से ठेका मालिक उसके नलकूप की कोठरी में शराब की पेटियां रखवा देता है। वहीं, प्रकाशनरायण रात में सोता भी है। बताया कि बीते मंगलवार की रात वह रोजाना की तरह अपने नलकूप पर लेटा था। देररात तकरीबन 2.30 बजे बारिश होने लगी तो वह चारपाई लेकर लेटने के लिए देशी शराब ठेका के गोदाम वाली कोठरी में घुसा। तभी उसके पीछे से 3-4 अज्ञात लोग घुस आए और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

बताया कि बदमाशों ने मारपीट करने के साथ ही पेटियों में रखी शराब को बोरी में पलट दिया और उसके भीतर रखे उसके निजी 37000 रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बदमाशों की पिटाई से प्रकाश नारायण का सिर फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सजेती थानाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने बताया कि प्रकाश नारायण की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि बदमाश चोरी करने आए थे और उसी दौरान प्रकाश नारायण के कोठरी पर पहुंचने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की। बताया कि मामले की जांच के साथ ही बदमाशों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed