{"_id":"5b295c894f1c1bae6e8b8ed2","slug":"71529437321-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस की टक्कर से पिकअप पलटा, एक की मौत, 17 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बस की टक्कर से पिकअप पलटा, एक की मौत, 17 जख्मी
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
शिवली। अंतिम संस्कार कर लौट रहे लोडर सवार लोगों को तेज रफ्तार निजी बस ने टक्कर मार दी। इससे करीब 18 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 7 घायलों को शिवली सीएचसी में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रूरा शिवली मार्ग सड़क जाम कर दिया। बाद में पुलिस के समझाने पर जाम खुल सका।
माझा गांव निवासी सुमेर की पत्नी छिदाना की मौत हो गई थी। मंगलवार दोपहर परिजन व ग्रामीण खेरेश्वर गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर गांव लौट रहे थे। शिवली-रूरा मार्ग पर कड़री जुगराजपुर गांव के निकट रूरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने लोडर में टक्कर मार दी। इससे लोडर खड्ड में जाकर पलट गया। उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची। हादसे में घायल हुए धर्मराज, सुरेश सिंह, मंगल सिंह, हीरा सिंह, सिंकू, नन्हऊ को शिवली सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं मनीराम, बेचेलाल, नरेश सिंह, अशर्फीलाल, रामा समेत अन्य को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, हादसे की सूचना पर बड़ी संख्या गांव से लोग मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर जाम लगा दिया। हालांकि, कुछ देर बाद कोतवाल ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवा लिया। शिवली सीएचसी में इलाज के लिए पहुंचे नन्हऊ की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया निजी बस ने लोडर में टक्कर मारी थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, चालक बस समेत मौके से भाग निकला।