{"_id":"5a7dec9c4f1c1b8e268b93c8","slug":"71518202012-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 दिन में 72 आवासों का निर्माण पूरा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 दिन में 72 आवासों का निर्माण पूरा करें
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। इंटीग्रेटेड हाउसिंग एंड स्लम डेवलपमेंट प्रोग्राम (आईएचएसडीपी) के तहत नवदिया फतेहगढ़ में बन रहे आवासों का निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए जिला परियोजना अधिकारी ने सख्त रुख अख्तियार किया है। उन्होंने ठेकेदार को पत्र भेजकर 20 दिन में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
आईएचएसडीपी योजना के तहत वर्ष 2008-09 में जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय (डूडा) ने 72 आवासों का निर्माण कार्य शुरू करवाया था। इन आवासों की लागत करीब 2.40 करोड़ रुपये है। नौ साल होने के बाद भी अभी तक आवास बनकर तैयार नहीं हो सके हैं। करीब दस दिन पहले परियोजना अधिकारी ने ठेकेदार
जवाहरलाल शुक्ल के साथ बैठक कर निर्माण कार्य शुरू कराने की बात कही थी। उन्होंने एक सप्ताह में कालोनी का निर्माण कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन कार्य शुरू नहीं कराया। परियोजना अधिकारी ने इस गंभीरता से लेते हुए ठेकेदार को पत्र भेजकर जल्द से जल्द काम शुरू करवाकर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
परियोजना अधिकारी जयविजय सिंह ने बताया कि ठेकेदार को पत्र भेजकर 20 दिन में काम पूरा करने को कहा गया है। इस दौरान काम अगर पूरा नहीं हुआ तो जिलाधिकारी को अवगत कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शासन के मंशानुसार विकास कार्य और निर्माण कार्य होंगे। उन्होंने बताया कि निरीक्षण टीम की रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही ठेकेदारों का भुगतान कराया जाएगा।
ठेकेदार को कार्य पूरा करने के दिए 20 दिन
तीन-चार दिन में निर्माण कार्य शुरू कराने का किया दावा
अमर उजाला ब्यूरो